फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Including the school headmaster The entire staff of suspended

हेडमास्टर समेत स्कूल का पूरा स्टाफ सस्पेंड

Thu, 14 May 2015 10:31 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Thu, 14 May 2015 10:31 PM IST
विज्ञापन
बेहजम ब्लाक के पूर्व माध्यमिक स्कूल सिसावां कलां की रसोई में मांस पकाकर दावत उड़ाने के मामले में बीएसए डॉ. ओपी राय ने हेडमास्टर समेत पूरे स्कूल स्टाफ को सस्पेंड कर दिया है। जबकि बुधवार को प्रभारी बीएसए रहे बीईओ संजय गुप्ता और स्टेनो विजय प्रकाश के खिलाफ निलंबन की संस्तुति करते हुए विभागीय कार्रवाई के लिए अपर शिक्षा निदेशक बेसिक शिक्षा को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

बुधवार को प्रभारी बीएसए/खंड शिक्षा अधिकारी बेहजम संजय गुप्ता, बीएसए के स्टेनो विजय प्रकाश, विभाग के एक अन्य अधिकारी और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी एक बैठक में हिस्सा लेने बांकेगंज ब्लाक के पुनर्भूग्रंट स्थित स्कूल गए थे। वहां से वापस आने के बाद बीईओ और उनके साथी पूर्व माध्यमिक स्कूल सिसावां कलां पहुंचे थे और मांस की दावत उड़ाई थी। स्कूल में मांस पकाने की सूचना ग्रामीणों ने डीएम को दी, जिसके बाद अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ने एसओ फरधान के साथ स्कूल पहुंचकर जांच की थी। जांच में ग्रामीणों के आरोपों की पुष्टि होने के बाद रिपोर्ट डीएम और बीएसए को सौंपी गई थी। इस मामले में बीएसए ने हेडमास्टर हरद्वारी लाल वर्मा, सहायक अध्यापक गेंदनलाल वर्मा और शिक्षामित्र को सस्पेंड कर दिया है। जबकि बीईओ संजय गुप्ता और स्टेनो विजय प्रकाश के खिलाफ विभागीय कार्र्यवाही और निलंबन की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट अपर निदेशक बेसिक शिक्षा को भेजी है।
विज्ञापन

बीएसए डॉ. ओपी राय ने बताया कि अतिरिक्त मजिस्ट्रेट की रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। अन्य आरोपियों के खिलाफ जांच कराई जा रही है। बीईओ और स्टेनो के विरुद्ध कार्यवाही के लिए रिपोर्ट अपर निदेशक को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed