फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   In the melee of the superintendent's insistence drip Cdhwane

ड्रिप चढ़वाने की जिद में अधीक्षक से की हाथापाई

Tue, 23 Jun 2015 07:15 PM IST
जंगबहादुरगंज।
जंगबहादुरगंज। Updated Tue, 23 Jun 2015 07:15 PM IST
विज्ञापन
In the melee of the superintendent's insistence drip Cdhwane
 पसगवां सीएचसी में मरीज के ड्रिप न लगाने पर तीमारदार ने अधीक्षक डॉ. एके सिंह के साथ हाथापाई कर दी, जिससे उनके गले में किसी वस्तु से चोट लग गई। इससे अफरातफरी मच गई। सीएचसी में मौजूद कर्मियों ने आरोपी तीमारदार को पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया हैै। सीएचसी अधीक्षक को मेडिकल परीक्षण के लिए मोहम्मदी सीएचसी भेजा है।
विज्ञापन

पसगवां सीएचसी अधीक्षक डॉ. एके सिंह मंगलवार को कक्ष में मरीज देख रहे थे। इस दौरान साढ़े नौ बजे पसगवां निवासी नीलम अपने तीमारदार के साथ दवा लेने आईं थीं। अधीक्षक ने नीलम का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा के लिए पर्चा लिख दिया और एक इंजेक्शन लगा दिया। इसके बाद साथ आया तीमारदार मरीज नीलम के ड्रिप लगाने की जिद करने लगा। डॉ. एके सिंह ने उसे समझाया कि मरीज को ड्रिप लगाने की जरूरत नहीं है। तब तीमारदार ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर अधीक्षक से हाथापाई कर दी। हंगामा देख सीएचसी के अन्य कर्मी मौके पर आ गए और उन लोगों ने तीमारदार अनिल कुमार शुक्ल निवासी पसगवां को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी अनिल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर सीएचसी अधीक्षक को चिकित्सीय परीक्षण के लिये मोहम्मदी सीएचसी भेजा है।
विज्ञापन


दिन भर ठप रहीं स्वास्य सेवाएं
पसगवां सीएचसी में अधीक्षक  डॉ. एके सिंह के साथ तीमारदार द्वारा की गई हाथापाई के विरोध में क्षेत्र के उचौलिया, जेबीगंज, बरवर पीएचसी में ओपीडी ठप कर दी र्गई, जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। सीएचसी अधीक्षक के साथ हाथापाई की खबर मिलते ही डॉक्टरों और कर्मियों में रोष फैल गया। सीएचसी पर कर्र्मचारियाें ने सारी सेवाएं ठप कर दी और मरीज काफी देर तक इलाज की उम्मीद में बैठे रहे। सीएचसी के अलावा उचौैलिया, जेबीगंज, बरवर पीएचसी में डॉक्टरों और कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया हैै। इससे मरीजों को बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सीय परीक्षण के बाद ओपीडी की सेवाएं बहाल हो जाएंगी। आपातकालीन सेवाएं पूर्ववत चलती रहेंगी।
-डॉ. एके सिंह, अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed