फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   In the case of the sinking of the eight students on student reports

छात्र के डूबने के मामले में आठ छात्रों पर रिपोर्ट दर्ज

Fri, 18 Mar 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/खीरी टाउन।
अमर उजाला ब्यूरो/खीरी टाउन। Updated Fri, 18 Mar 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
In the case of the sinking of the eight students on student reports
नहर - फोटो : अमर उजाला
सभी आरोपी छात्र है नाबालिग, साजिश और हत्या का आरोप
विज्ञापन

लखीमपुर के मोहल्ला गुलजारनगर निवासी छात्र तैमूर खां की शारदा नहर में डूबने के मामले में थाना खीरी पुलिस ने आठ छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया हैै। पुलिस ने तहरीर के मुताबिक हत्या और साजिश रचने की धाराओं में मामला दर्ज किया है, जिसकी जांच एसओ खीरी करेंगे। 

बता दें कि मोहल्ला गुलजारनगर निवासी छात्र 17 वर्षीय तैैमूर खां 12 मार्च की दोपहर अन्य छात्रों के साथ नहाने के लिए रमही कॉलोनी के पास स्थित शारदा नहर गए थे, जहां नहाने के दौरान तैमूर खां नहर में डूब गया था। साथी छात्रों ने उसे बचाने के प्रयास किए, लेकिन असफल रहे थे। इसके बाद डरे सहमे अन्य छात्र अपने घर लौट गए थे, लेकिन हादसे की जानकारी तैमूर के परिवार वालों को नहीं दी थी और न ही पुलिस को सूचना दी। लिहाजा शाम को परिवार वालों ने तैैमूर की खोजबीन शुरू की, जिसके बाद हादसे की जानकारी हुई। दूसरे दिन गोताखोरों की मदद से शव को बरामद किया गया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया था, जिसमें डॉक्टर ने मौत का कारण डूबने से बताया। हाथों में खरोंच के निशान भी पाए गए हैं। इस घटनाक्रम में आरोप यह भी है कि मृतक के कपड़े और मोबाइल घटनास्थल पर नहीं मिले थे, जिसको लेकर मृृतक के परिवार वालों ने साजिश रचकर हत्या का आरोप लगाया था। एसओ एसके सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी आठ छात्रों के खिलाफ धारा 147, 148, 302, 120 बी के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई हैै। अब मामले की विवेचना कर आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य जुटाए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed