{"_id":"58ac783a4f1c1b0853b2439d","slug":"in-the-case-of-the-death-of-a-prisoner-suspected-of-beating-son-expressed","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदी की मौत के मामले में बेटे ने जताया पिटाई का शक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंदी की मौत के मामले में बेटे ने जताया पिटाई का शक
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Tue, 21 Feb 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
death
- फोटो : amar ujala
सोमवार को हुई थी विचाराधीन बंदी की मौत
तीन डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम
जिला कारागार में निरुद्ध विचाराधीन बंदी संजय सिंह की मौत के मामले में परिवार वालों ने संदेह जताया है। मृतक के बेटे ने शव पर चोट के निशान देखने का दावा करते हुए पिटाई का आरोप लगाया है, जिससे बंदी की मौत हो गई। जेल प्रशासन ने शव का पोस्टमार्टम कराया है, जिसे तीन डॉक्टरों के पैनल ने किया है। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई गई है।
एक अक्तूबर 2016 से दहेज हत्या के मामले में जेल में निरुद्ध नीमगांव थाना क्षेत्र के गांव सरैंया भूलनपुर निवासी 40 वर्षीय संजेश सिंह उर्फ संजय सिंह की सोमवार को मौत हो गई थी। जेल प्रशासन ने बंदी की तबीयत खराब होने के बाद मौत होने का दावा किया। जबकि मृतक के बेटे विपिन सिंह ने शव पर चोट के निशान मिलने की बात कहते हुए पिटाई का आरोप लगाया। बताते चलें कि मृतक की पत्नी रामे उर्फ मधु सिंह भी महिला बैरक में निरुद्ध हैं। जबकि इसी मामले में उनके बेटा जमानत पर रिहा हो चुका है। मृतक के बेटे विपिन ने बताया है कि सोमवार को करीब दो बजे मिलाई करके निकला था, जिसके बाद शाम को पांच बजे उसे मौत की सूचना दी गई। परिवार वाले शाम को ही जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने शव को मोर्चरी में बंद पाया। मृतक के बेटे विपिन ने बताया कि पीठ पर चोट के निशान थे। उधर, जेल अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया है कि केस को लेकर बंदी काफी तनाव में रहता था। सोमवार को अचानक उसकी तबीयत खराब हुई थी। उन्होंने कहा कि तीन डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया है। इसके अलावा मजिस्ट्रीरियल जांच कराई जाएगी।