{"_id":"9789cf2d691c6e4715a7630a46c79148","slug":"in-tempo-goody-bags-jewelry-from-theft-defeats-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंपो में वृद्धा के बैग से जेवर चोरी, धरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टैंपो में वृद्धा के बैग से जेवर चोरी, धरा
उचौलिया
Updated Mon, 08 Jun 2015 08:07 PM IST
विज्ञापन
जेबीगंज से शाहजहांपुर जा रहे टैंपो पर बैठे शाहजहांपुर निवासी दो युवकों को जेवर और अन्य सामान पार करते समय वृद्धा ने रंगेहाथ पकड़ लिया। वृद्धा के शोर मचाने पर यात्रियों और ग्रामीणों ने एक को दबोच लिया जबकि एक भागने में कामयाब रहा। पकड़े गए आरोपी को ग्रामीणों ने उचौलिया पुलिस के हवाले कर दिया।
सोमवार की दोपहर जंगबहादुगंज से शाहजहांपुर जाने वाले टैंपो से थाना पसगवां क्षेत्र के गांव मोहीउद्दीनपुर निवासी प्रेमा देवी अपनी बेटी उमा देवी के साथ हाईवे पर मोहीउद्दीनपुर चौराहे तक जा रही थीं। वहां से उन्हें अपने गांव मोहीउद्दीनपुर जाना था। प्रेमा देवी अपनी बेटी को उसकी ससुराल सहिजनियां थाना मोहम्मदी से विदा कराकर ला रही थीं। जंगबहादुगंज में टैंपो में उनके पास दो युवक भी आकर बैठ गये। रास्ते में जंगबहादुरगंज से थोड़ी दूर जलालपुर गांव के पास वृद्धा को संदेह होने पर उसने बैग में हाथ डाले युवक को पकड़ लिया। इस दौरान कुछ जेवरों पर हाथ साफ कर चुका दूसरा युवक भाग गया। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम आबिद निवासी मोहल्ला ककरा कलां और दूसरे का नाम नसीम निवासी जलालनगर थाना कोतवाली सदर बाजार शाहजहांपुर बताया। वृद्धा के मुताबिक भागा युवक उसकी बैग से टीका और पायल ले गया। चौकी प्रभारी यदुवीर सिंह ने बताया कि दोनाें युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।