फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   In separate incidents Two killed, one serious

अलग-अलग हादसे में दो की मौत, एक गंभीर

Sun, 03 Jan 2016 11:20 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sun, 03 Jan 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
In separate incidents Two killed, one serious
जिले में अलग-अलग स्थानों पर शनिवार की देर शाम हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक बाइक सवार घायल हो गया है जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों ही हादसे गोला कोतवाली क्षेत्र में हुए।
विज्ञापन

हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव दतेली निवासी रामनाथ वर्मा (62) शनिवार की शाम को गोला से पैदल ही गांव लौट रहे थे। रास्ते में खुटार रोड पर एक निजी अस्पताल के पास बाइक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें रामनाथ गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उन्हें सीएचसी गोला ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही रामनाथ ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। अलीगंज रोड पर कैला देवी मंदिर के पास सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई है, जबकि पीछे बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बक्खारी निवासी 22 वर्षीय नरेंद्र कुमार अपने साथी गांव के ही निवासी प्रदीप कुमार के साथ अलीगंज से एक ही बाइक पर सवार होकर रात आठ बजे गांव जा रहे थे।

अलीगंज रोड पर कैला देवी मंदिर के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को 108  एंबुलेंस की मदद से सीएचसी गोला लाया गया, जहां बाइक चालक नरेंद्र कुमार को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया और जबकि दूसरे घायल प्रदीप कुमार को गंभीरावस्था में लखीमपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने नरेंद्र के पिता बचनलाल की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed