{"_id":"db0a48353d82a28aa14bb8cf294f7fd0","slug":"in-separate-incidents-three-deaths-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत
लखीमपुर खीरी।
Updated Sun, 12 Apr 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
थाना हैदराबाद और मैलानी क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई। हैदराबाद क्षेत्र में शनिवार रात लगभग 10 बजे गोला-खुटार रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के पास हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। दोनों युवक गोला से चैती मेला देखकर वापस अपने गांव जा रहे थे। उधर दूसरी घटना थाना मैलानी क्षेत्र में इसी मार्ग पर हुई, जिसमें हिमाचल प्रदेश निवासी युवक की मौत हो गई।
वैन की टक्कर से बाइक
सवार युवकों की जान गई
ममरी। थाना हैदराबाद क्षेत्र में गोला खुटार रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के पास शनिवार की रात ग्राम मनिकापुर निवासी राजेंद्र का बेटा आशीष (22), करनलाल का बेटा बबलू उर्फ तेजराम (18), गोला से बाइक पर सवार होकर चैती मेला देखकर वापस घर जा रहे थे। उसी वक्त खुटार की ओर से तेज गति में गोला आ रही मारुति वैन ने सामने से बाइक को टक्कर मार दी, जिससे सड़क पर गिरकर दोनों की मौके पर मृत्यु हो गई। चालक मारुति मौके पर छोड़कर भाग निकला। कार्यवाहक एसओ राजपाल सिंह ने बताया कि मृतक आशीष के चाचा धर्मेंद्र कुमार की तहरीर पर वैन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
भाई का शव देख बहन बेहोश, भर्ती
गोला खुटार रोड पर हुई दुर्घटना में ग्राम मनिकापुर निवासी दो युवकों आशीष और तेजराम उर्फ बबलू की हुई मौत की खबर पाकर भाई को देखने ससुराल कुंभी से आयी बबलू की बहन कमला देवी गश खाकर गिर पड़ी और बेहोश हो गई। काफी देर तक होश न आने पर उसे इलाज के लिए 108 एंबुलेंस से गोला सीएचसी लाया गया। इधर दोनों युवकों की माताओं समेत घरवालों रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
अज्ञात वाहन ने युवक को रौंदा
संसारपुर। पीलीभीत-बस्ती हाइवे पर स्थित कस्बे में पेट्रोल पंप के निकट रात को अज्ञात वाहन की टक्कर से हिमाचल प्रदेश के जिला और थाना नहने मोहल्ला अमरपुर शहराज निवासी शाबिर अली (27) की मौत हो गई। मृतक के भाई नासिर अली ने बताया कि उनका भाई जिले में एस्कार्पियो लेकर आया था। शुक्रवार की शाम को एस्कार्पियो का एक्सल टूटने के कारण यहां रुक गया था। शनिवार को वह लोग आए और पेट्रोल पंप के पास ढाबा पर भाई शाबिर और ममेरे भाई समीर शेख के साथ उसने भी खाना खाया। खाना खाने के बाद शाबिर पेशाब करने के लिए सड़क पार कर रहा था तभी तेज गति से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। कौन सा वाहन था, इस बाबत वह लोग कुछ नहीं बता पाए। पुलिस ने शव सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।