{"_id":"fdaa74019d32e2b5f9e2d0b56558b7b6","slug":"in-case-of-placing-the-body-jam-reports-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शव रखकर जाम लगाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शव रखकर जाम लगाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज
मोहम्मदी।
Updated Tue, 21 Apr 2015 08:58 PM IST
विज्ञापन
मजदूर की मौत के बाद शव रख सड़क जामकर प्रदर्शन करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने 15 लोगों को नामजद किया गया है। इसके अलावा 30-35 पुरुष और आठ-दस महिलाओं के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई है।
मालूम हो कि कोतवाली क्षेत्र के गांव भूड़ा पिपरी निवासी बलस्टर मजदूरी करता था। 18 अप्रैल को वह जनपद हरदोई के थाना सांडीपाली के गांव रोताश में गेहूं की कटाई कर रहा था, उसी समय कंबाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल होने के बाद शाहजहांपुर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मौत होने पर ग्रामीणों ने रविवार को बलस्टर का शव रामलीला चौराहे पर रखकर जाम लगाया था, पुलिस ने जाम खुलवाने का काफी प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। ग्रामीण गांव भंगेली निवासी सरदार ज्ञान सिंह के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग कर रहे थे। इसी दौरान ग्रामीणों ने कोतवाली गेट पर लगा बोर्ड तोड़ दिया था, जिसको लेकर पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों से हाथापाई हुई थी। मंगलवार को चौकी प्रभारी फूलचंद्र की तहरीर पर गांव भूड़ा पिपरी के श्याम बिहारी, राजेंद्र, छुटकन्ने, शिव कुमार, सत्यपाल, अमित, महेशपाल, विमलेश, जयकरन, संतराम, कमलेश, कमल नरायन, राहुल अवस्थी, रामकिशुन तथा शेखापुर के कौशल किशोर समेत 15 लोगों को नामजदर करते हुए 30-35 पुरुष और आठ-दस महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।