फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Illegal mining of soil in the protection of police-Khadi

पुलिस-खादी के संरक्षण में हो रहा मिट्टी का अवैध खनन

Sun, 04 Jun 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी। Updated Sun, 04 Jun 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
Illegal mining of soil in the protection of police-Khadi
soil - फोटो : अमर उजाला
देउवापुर नहर पटरी पर अंधेरा होते ही दौड़ती हैं ट्रैक्टर-ट्रॉलियां 
विज्ञापन

शहर में ही नहीं देहात इलाकोें में भी होता है खनन

सदर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और खादी के संरक्षण में बड़े पैमाने पर मिट्टी का अवैध खनन का धंधा चल रहा है। इसकी बानगी शुक्रवार की रात देखने को मिली। पहाड़ापुर गांव में खनन की सूचना पर पहुंची यूपी 100 डायल ने मिट्टी से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक जेसीबी को पकड़ लिया और राजापुर चौकी पुलिस के हवाले कर दिया। इस कारोबार में लिप्त लोग खुलेआम ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से मिट्टी ढो रहे हैं।
सदर कोतवाली क्षेत्र में अवैध रेत और मिट्टी खनन का कारोबार काफी लंबे अर्से से फलफूल रहा है। इस कारोबार में जुड़े लोगों को सत्ता पक्ष के कुछ नेताओं का संरक्षण प्राप्त होता है। साथ ही पुलिस भी लिप्त होती हैं। हालांकि सीओ सिटी रहे निर्मल कुमार विष्ट के समय इस धंधे पर काफी हद तक अंकुश लगा था, लेकिन इधर करीब दो महीने से सदर क्षेत्र में अवैध खनन के कारोबार ने काफी तेजी पकड़ी है। रेत हो या फिर मिट्टी का खनन। यह कारोबार सदर कोतवाली की पुलिस चौकी रामापुर, राजापुर और थाना खीरी क्षेत्र के सदर कोतवाली से जुड़े हिस्से में बेरोकटोक होता है। कारोबारी सूर्य अस्त होने के साथ ही बाकायदा नदी और खेतों से जेसीबी मशीन से रेत और मिट्टी निकालते हैं। इस बात की पुष्टि शुक्रवार की रात पहाड़ापुर में यूपी 100 द्वारा पकड़ी गईं टो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और जेसीबी से होती है। ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक इन ट्रॉलियों को देउवापुर की ओर से आई नहर पटरी से लेकर आते-जाते हैं। शाम सात बजे के बाद और सुबह चार बजे से नहर पटरी पर इन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को आते-जाते देखा जा सकता है। ऐसा नहीं है कि इस कारोबार की जानकारी पुलिस को नहीं है, लेकिन अफसरों की संलिप्तता के कारण पुलिस भी आंखें बंद कर लेती है।
विज्ञापन

 
कतई नहीं होने दिया जाएगा। पकड़ी गई जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के मामले की जांच कराई जा रही है। यदि अवैध खनन मिलता है तो निश्चित रिपोर्ट दर्ज कराकर कड़ी कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- घनश्याम चौरसिया, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed