{"_id":"14b8b0830ccdf56135566ae47e251d5b","slug":"illegal-detention-to-the-complaint-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध रूप से हिरासत में रखने की शिकायत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध रूप से हिरासत में रखने की शिकायत
लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 29 Jan 2015 07:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैगलगंज पुलिस पर अवैध रूप से हिरासत में रखने और उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीण ने डीजीपी सहित उच्चाधिकारियों से शिकायत की है। साथ ही एजेएम कोर्ट में भी अर्जी दाखिल की है, इस पर कोर्ट ने मैगलगंज पुलिस से रिपोर्ट तलब की है।
मैगलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम खखरा निवासी रामपाल ने मैगलगंज पुलिस पर आरोप लगाया है कि उसे सफेदपोश नेताओं के दबाव में स्थानीय पुलिस लगातार उत्पीड़ित कर रही है। 25 जनवरी की रात को उसके घर दबिश देकर उसकी पत्नी और पुत्रियों के साथ मारपीट की गई, सुलह समझौता का दबाव बनाने के लिए स्थानीय पुलिस ने 25 जनवरी की रात से ही उसके लड़के राजकिशोर उर्फ भानू को हिरासत में ले रखा है। आरोप है कि लॉकअप में अवैधानिक ढंग से लगातार उसके पुत्र को यातनाएं दी जा रही है। उसने इस बावत एजेएम मृत्युंजय श्रीवास्तव की अदालत में अर्जी दाखिल की, इस पर कोर्ट ने एसओ मैगलगंज से रिपोर्ट तलब करते हुए सुनवाई के लिए 31 जनवरी मुकर्रर की है।