{"_id":"591c85f64f1c1b8b51f23d2f","slug":"hyderabad-may-have-to-forget-tehsil-day-expensive","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसओ हैदराबाद को तहसील दिवस भूलना पड़ सकता है महंगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसओ हैदराबाद को तहसील दिवस भूलना पड़ सकता है महंगा
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Wed, 17 May 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
समाधान दिवस
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीओ-एसडीएम ने भेजी संयुक्त रिपोर्ट
शासन के निर्देश बाद भी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तहसील और समाधान दिवस को लेकर संजीदा नहीं हो पा रहे है। तहसील गोला के थाना हैदराबाद के प्रभारी निरीक्षक बीके द्विवेदी ने तहसील दिवसों को लगातार अनदेखा किया तो सीओ और एसडीएम ने संयुक्त रिपोर्ट एसपी को भेज दी। संयुक्त रिपोर्ट के बाद उन पर कार्रवाई होना तय माना जा रहा है।
हुआ यह कि तहसील दिवस में हमेशा की तरह हैदराबाद के प्रभारी बीके द्विवेदी नहीं आए। फरियादियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए एसडीएम गोला घनश्याम त्रिपाठी ने पता कराया तो यह बात सामने आई कि हैदराबाद थाने से कोई नहीं आया है। इस पर एसडीएम खफा हो गए। बकौल एसडीएम, उनके निर्देश पर सीओ अशोक कुमार यादव ने हैदराबाद के प्रभारी से सेलफोन पर तहसील दिवस में न आने की बाबत कारण पूछा। इस पर प्रभारी निरीक्षक ने दो टूक कहा कि उन्हें मंगलवार और तहसील दिवस का ध्यान ही नहीं रहा। इतना ही नहीं सीओ के कहने के बाद भी हैदराबाद के प्रभारी ने सरकारी कार्य में लगे होने की बात कहकर तहसील दिवस में आने से अस्मर्थता जता दी। इसके बाद सीओ और एसडीएम ने थाना हैदराबाद के प्रभारी के तहसील दिवस में लगातार न आने और शासन के निर्देशों को गंभीरता से न लेने की संयुक्त रिपोर्ट एसपी को भेज दी है। उधर इस बाबत एसपी डॉ एस चन्नपा का कहना है कि मामला अत्यंत गंभीर है। फिलहाल अभी जांच रिपोर्ट नहीं मिली है। जांच रिपोर्ट मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।