{"_id":"57012f644f1c1be71cc810d4","slug":"husband-and-wife-with-an-ax-and-cut-off","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी को काट डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी को काट डाला
ब्यूरो सिंगाही/निघासन
Updated Sun, 03 Apr 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- पति के संबंधों को लेकर पत्नी ने किया था विरोध
- मृतका के पिता की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज
- मां को बचाने आई बेटी को भी नहीं बक्शा
सिंगाही थाना क्षेत्र के गांव मुजहापुरवा में पति ने पत्नी की खूब पिटाई की। इसके बाद कुल्हाड़ी से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। पति के अवैध संबंधों को लेकर पत्नी ने उसे टोका था, जिस पर विवाद हुआ और गुस्साए पति ने घटना को अंजाम दे दिया। मां की पिटाई का विरोध कर बचाने आई 13 वर्षीय बेटी को भी आरोपी ने नहीं बक्शा, उसकी भी पिटाई कर भगा दिया। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
निघासन थाने के गांव भंगइया चाट निवासी मुल्लू राम ने बताया कि उसके दामाद नेकीराम का पड़ोस के एक गांव की युवती से प्रेम प्रसंग था। इस बात को लेकर उसकी 35 वर्षीया बेटी मीरा देवी विरोध करती थी। आरोप है कि रविवार की सुबह करीब नौ बजे नेकीराम अपनी प्रेमिका को लेकर कहीं जा रहा था। प्रेमिका के गांव वालों ने दोनों को पकड़कर पीटा था। इस बात की भनक जब मीरा को लगी, तो वह भी आग बबूला हो गई। रविवार दोपहर करीब एक बजे नेकीराम घर पहुंचा, तो मीरा और नेकीराम में कहासुनी होने लगी। नाराज नेकीराम ने मीरा की लात घूसों से पिटाई करना शुरू कर दी। मां को चिल्लाता हुआ देखकर खेत से आई उसकी 13 वर्षीय बेटी शिल्पी बीच-बचाव करने लगी। इसपर नेकीराम ने उसे भी खूब पीटा। गुस्साए नेकीराम ने पड़ोस में रखी कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ प्रहार कर मीरा की निर्मम हत्या कर दी। शिल्पी रोती चिल्लाती पड़ोस में गई, लेकिन उसकी मदद के लिए कोई नहीं आया। नेकीराम हत्या कर वहां से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
हत्या के बाद आरोपी ने ससुर को किया था फोन
मृतका के पिता मुल्लूराम ने बताया कि बेटी की हत्या करने के बाद आरोपी ने स्वयं फोन करके हत्या करने की बात बताई। फिर उसे धमकी भी दी।
आवारा किस्म का है आरोपी
आरोपी की मां शिवलली ने बताया कि उसके चार बेटे हैं। सभी कई सालों से अलग रहते हैं। उसका छोटा बेटा नेकीराम कोई भी काम न करने के कारण परेशान रहता था। उसकी बहू मीरा उसके मासूम बच्चे खेतों में काम करते थे। शिवलली भी प्राथमिक स्कूल में खाना बनाने का काम करती है। शिवलली के पति सियाराम को करीब 30 साल पहले जंगल में बाघ ने मारकर खा लिया था। उस समय नेकीराम बहुत छोटा था। आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण शिवलली नेकीराम के साथ रहकर मीरा के काम में हांथ बटाती थी।
विज्ञापन
पहले भी हो चुका है पति पत्नी में विवाद
मुल्लूराम ने बताया कि तीन साल से नेकीराम उसकी बेटी मीरा को काफी परेशान कर रहा था। दो साल पहले उसने मीरा की अधिक पिटाई कर मरणासन्न स्थिति में पहुंचा दिया था। मीरा के मायके वालों ने उसे ले जाकर इलाज कराया था। छह माह पहले भी मीरा की जमकर पिटाई की थी, जिससे क्षुब्ध होकर मीरा ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। किसी तरह से उसकी जान बची थी।
पूर्व चेयरमैन ने परिवार वालों को बंधाया ढांढस
पूर्व चेयरमैन कयूम ने गांव पहुंचकर मृतका के परिवार वालों और उसके बच्चों को ढांढस बंधाया। उन्होंने मृतका के बच्चों की हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया हैै।
पहली बार वारदात के चलते डरे सहमे हैं लोग
ग्राम प्रधान तरजिंदर सिंह ने बताया कि इस गांव में अभी तक हत्या तो दूर मारपीट की घटना तक नहीं हुई थी। इस घटना को लेकर गांव के लोग डरे सहमे है।
बाक्स=वर्जन
मृतका के पिता की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
- संजय यादव, एसओ सिंगाही
मासूम बच्चों का रो रोकर बुरा हाल, आरोपी की मां हुई बेहोश
मृतका की पुत्री शिल्पी, बेटे युवराज और बेटी नीतू का रोरोकर बुरा हाल है। वहीं, अपनी बहू की हत्या होते देखकर आरोपी की मां शिवलली भी बेहोश हो गई थीं। उधर, मृतका की मां चंद्रवती और भाई धनीराम का रो रोकर बुरा हाल है।