{"_id":"580cf9d64f1c1bc877bc1c4d","slug":"hurt-by-tampering-teenager-died-by-hanging","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ से आहत किशोरी ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ से आहत किशोरी ने फांसी लगाकर जान दी
अमर उजाला ब्यूरो महेवागंज/शारदानगर (खीरी)।
Updated Sun, 23 Oct 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
d
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो युवकों ने किशोरी को गन्ने के खेत में खींचने का प्रयास किया
बदनामी के डर से पीड़ित नाबालिग ने रात में कर ली खुदकुशी
एएसपी ने सीओ के साथ घटनास्थल का लिया जायजा, मामला दर्ज
शारदा नगर चौकी क्षेत्र के एक गांव छेड़छाड़ से आहत 17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलने पर एएसपी ने सीओ सिटी के साथ मौके पर जाकर निरीक्षण किया और घर वालों से जानकारी ली। फील्ड यूनिट ने वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मुख्य आरोपी अमित कुमार को नामजद कर एक अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
किशोरी के पिता ने बताया कि उनकी पुत्री शनिवार शाम करीब पांच बजे शौच के लिए गई थी। पीछे से शारदानगर निवासी अमित कुमार अपने एक अन्य साथी के साथ पहुंच गया और उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ करते हुए उसे गन्ने के खेत में खींचकर ले जाने का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंच गए, जिस पर दोनों आरोपी पुत्री को छोड़कर भाग निकले। किशोरी ने घर जाकर मां को पूरी बात बताई। जिस पर घर वाले खेतों की ओर गए और आरोपी अमित को पकड़ लिया। उसकी पिटाई की और उसे चौकी ले जाने लगे। रास्ते में मौका पाकर आरोपी फरार हो गया। घर वालों ने इसकी शिकायत पुलिस से नहीं की और सो गए। पुत्री अपनी बड़ी बहन के पास लेट गई।
घर वालों का कहना है कि शनिवार रात में किसी समय पुत्री घर के बाहर आई और गले में दुपट्टे का फंदा डालकर घर के बाहर लगे नीम के पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। शनिवार रात करीब ढाई बजे जब पिता लघुशंका के लिए उठे तो पुत्री का शव पेड़ से लटकता देखा। घर में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
सूचना पर एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी, सीओ सिटी एमपी सिंह, कोतवाल रामजी चौधरी और चौकी इंचार्ज अरविंद राय फील्ड यूनिट की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की और परिवार वालों और आसपास के लोगों के बयान लिए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल राम जी चौधरी ने बताया कि मृतका के पिता की ओर से आरोपी अमित और उसके एक अज्ञात साथी के खिलाफ छेड़खानी, आत्महत्या के लिए प्रेरित करने समेत कई धाराओं में मामला दर्ज कराया गया है। एएसपी ने आरोपियों को तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश चौकी इंचार्ज को दिए हैं।
प्रथम दृष्टया बदनामी के डर से किशोरी के आत्महत्या करने की बात लग रही है। आरोपी किसी भी हाल में बख्शे नहीं जाएंगे।
-दीपेंद्र नाथ चौधरी, एएसपी
छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार
शारदानगर। शारदानगर चौकी इंचार्ज अरविंद राय ने बताया कि चौकी पुलिस ने छेड़छाड़ से आहत होकर किशोरी द्वारा की गई आत्महत्या मामले के आरोपी अमित कुमार को रविवार की सायं गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सोमवार को आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश करेगी।