फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Htyabhiyukt law life imprisonment , a fine

हत्याभियुक्त दामाद को उम्रकैद, जुर्माना भी

Fri, 30 Oct 2015 11:24 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Fri, 30 Oct 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
विवाद को सुलझाने के लिए सुलह समझौता कराने गए विवाहिता के पिता की हत्या के मामले में एडीजे लालता प्रसाद ने हत्यारोपी दामाद को उम्रकैद की सजा सुनाई है साथ ही उस पर 40 हजार रुपये का जुर्माना डाला है। 
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष रखते हुए एडीजीसी पीके सिंह ने बताया कि ईसानगर थाना क्षेत्र के ग्राम मूडी निवासी  जोखन की ससुराल थाना क्षेत्र के ही गांव सरजूनगर के अलाउद्दीन के यहां थी। जोखन वहीं ससुराल में रहकर कामकाज करता था वहीं उसने लड़की शकुंतला की शादी अलाउद्दीन के लड़के मजीद से की।
विज्ञापन

कुछ समय बाद ही 31 मार्च 2009 को मजीद और शकुंतला के बीच झगड़ा हुआ। बाद में मजीद ने शकुंतला को तलाक दे दिया। शकुंतला अपने मूल निवास ग्राम मूडी चली गई अगले ही दिन एक अप्रैल को जोखन अपने भाई अलीशेर और भतीजे इस्लाम को साथ लेकर सुलह समझौता कराने के लिए ग्राम सरजूनगर गया था।  बातचीत के बाद तीनों लोग वापस आ रहे थे तभी मजीद ने जोखन की फावड़े से मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियोजन की ओर से अलीशेर, इस्लाम, कांस्टेबल रज्जूलाल, डॉ. एसपी वर्मा, विवेचक देवीदयाल सिंह की गवाही पेश हुई तथा बचाव पक्ष की कोई दलील नहीं लगने दी। कोर्ट ने सुनवाई के बाद मजीद को दोषी पाते हुए अजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 40 हजार रुपये का जुर्माना भी डाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed