फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   house of the young man shot dead

घर में घुसकर युवक की गोली मारकर हत्या

Thu, 15 Sep 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/जंगबहादुरगंज (लखीमपुर खीरी)।
अमर उजाला ब्यूरो/जंगबहादुरगंज (लखीमपुर खीरी)। Updated Thu, 15 Sep 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
house of the young man shot dead
murder - फोटो : amar ujala
तीन के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट 
विज्ञापन

थाना पसगवां क्षेत्र के गांव ढखिया पासी में नाली के पानी के निकास को लेकर चल रहे विवाद में गांव के ही तीन लोगों ने गांव निवासी 24 वर्षीय अनिल कुमार यादव को घर में घुसकर गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया। घर वाले उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल शाहजहांपुर ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक की पत्नी की ओर से गांव के ही होशियार सिंह यादव समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव ढकिया पासी निवासी अनुपमा देवी ने बताया कि पड़ोसी होशियार सिंह यादव और उसके पति अनिल कुमार यादव के बीच नाली के पानी के निकास को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। बुधवार की शाम करीब पांच बजे उनके पति अनिल कुमार यादव खेत से जब चारा लेकर घर पहुंचे। इसी बीच पड़ोसी होशियार सिंह यादव, खगेश्वर तथा बृजकिशोर असलहे लेकर उसके घर में घुस आए और उसके पति पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिससे गोली लगने से अनिल लहूलुहान होकर गिर गए। हमलावर पति को मरा समझकर हवा में असलहे लहराते और उसकी पत्नी को जान से मार देने की धमकी देते हुए भाग निकले। अंधाधुंध फायरिंग से घर में भगदड़ मच गई। हमलावरों के जाने के बाद परिवार के लोग आनन-फानन में 108 एंबुलेंस से घायल अनिल को शाहजहांपुर के जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और घर वालों से घटना के बावत जानकारी ली। परिवारवालों के मुताबिक मुख्य आरोपी होशियार सिंह यादव के पास लाइसेंसी राइफल भी थी। इंस्पेक्टर विजय प्रताप यादव ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया 
घटना को याद कर कांप उठते हैं पत्नी और बुजुर्ग मां-बाप  
जंगबहादुरगंज। नाली के पानी के निकास को लेकर चल रहे विवाद में मारे गए गांव ढकिया पासी निवासी अनिल कुमार यादव की मां शकुंतला पुत्र की मौत से भावशून्य है । वह हमलावरों को कोसते हुए कहती है कि उन्होंने उसके होनहार पुत्र का सहारा छीन लिया। पत्नी अनुपमा के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पत्नी और बुजुर्ग माता-पिता घटनाक्रम को याद कर सिहर उठते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 गांव ढकिया पासी निवासी बुजुर्ग देवराज यादव ने बताया कि वह खेती किसानी करते हैं। उनके पास करीब 30 बीघा जमीन है। उनके दो पुत्र हैं, जिनमें बड़ा पुत्र अरविंद दिव्यांग है, जबकि तीन पुुुत्रियां हैं। तीनों पुत्रियों की शादी हो चुकी है। छोटा पुत्र अनिल ही खेती-बाड़ी में हाथ बंटाता था। दिव्यांग बेटा अविवाहित है। बुधवार की शाम हमलावरों ने उसके पुत्र अनिल की गोली मारकर हत्या कर उसका सहारा छीन लिया। उन्होंने बताया कि मृतक अनिल की शादी हो चुकी है। उसके दो पुत्रियां चार साल की दिव्या और दो वर्ष की आराध्या है। अनिल की हत्या के बाद से उसके परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक और मुख्य आरोपी होशियार सिंह यादव के घर आमने-सामने हैं, जिससे गांव में खासा तनाव बना हुआ है। इस वजह से कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है।

अनिल को लगीं थी दो गोलियां 
गांव ढकिया पासी निवासी अनिल कुमार यादव को दो गोलियां लगी हैं। पुलिस के मुताबिक एक गोली उसकी गर्दन और दूसरी हाथ पर लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed