{"_id":"6ae905c3da4de82e030dd280f6bdce1a","slug":"house-crackdown-65-thousand-robbed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में धावा बोलकर 65 हजार रुपये लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में धावा बोलकर 65 हजार रुपये लूटे
निघासन-ढखेरवा
Updated Sat, 09 Jan 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पढुआ चौकी क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर में रामबहादुर के घर में धावा बोलकर बदमाशों ने गृहस्वामी को बंधक बनाकर उसकी पिटाई कर 65 हजार रुपये लूट लिए। पुलिस चौकी इंचार्ज ने घटना की जानकारी से इंकार किया है।
क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर निवासी रामबहादुर अपना नया मकान गांव के बाहर बनवा रहे हैं। रामबहादुर ने बताया कि उसने कुछ जमीन भी बिक्री की थी। जमीन बिक्री के पैसे उसने अर्द्धनिर्मित मकान के जमीन में गाड़ दिया था। शुक्रवार की रात करीब 11 बजे करीब दस बदमाश घर के अंदर घुस आए और रामबहादुर की पिटाई करने के बाद जमीन बिक्री के रुपये देने को कहा। बदमाशों के डर से रामबहादुर ने कमरे की जमीन खोदकर 65 हजार रुपये दे दिया। पैसे लेने के बाद बदमाश फरार हो गए। पढुआ चौकी इंचार्ज जेपी यादव ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। उधर रामबहादुर ने चौकी में तहरीर देने की बात कही है।