फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Holy places, including beating two injured businessman

होली पर कई जगह मारपीट व्यापारी सहित दो घायल

Wed, 23 Mar 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो/गोला गोकर्णनाथ।
ब्यूरो/गोला गोकर्णनाथ। Updated Wed, 23 Mar 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली में व्यापारियों ने जताया रोष
विज्ञापन

मोहल्ला कुम्हारन टोला में हुई मारपीट में व्यापारी सहित दो लोग घायल हो गए। व्यापारियों ने कोतवाली में रोष जताकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। मारपीट में घायल को गंभीरावस्था में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
नगर के मोहल्ला कुम्हारन टोला में मोहल्ले के ही कुछ लोग गाली गलौज कर रहे थे। होली पर बिगड़ते माहौल को संभालने के लिए आए नगर व्यापार मंडल के पूर्व मंत्री शिवगोपाल गुप्ता और सर्वेश कुमार को मारपीट कर गंभीर घायल कर दिया। सूचना मिलने पर देर से पहुंची पुलिस ने मारपीट करने वालों को गिरफ्तार करने के बजाय डंडे फटकार कर मौके से भगा दिया। जब यह बात नगर के अन्य व्यापारियों को मालूम हुई तो नगर उद्योग व्यापार मंडल के कार्यवाहक अध्यक्ष राजेश गुप्ता, महामंत्री राजेश आनंद मिन्नी, विजय माहेश्वरी, रवि लोहिया, पारस प्रसाद मिश्र, अवधेश जायसवाल, ओमप्रकाश गुप्ता, प्रेमचंद जायसवाल, अशोक गुप्ता, रजनीश गुप्ता, गोपाल राजपूत, मुन्नालाल अवस्थी आदि कोतवाली पहुंचकर विरोध जताते हुए घटना की निंदा की। 
विज्ञापन

इस पर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए कई लोगों को हिरासत में ले लिया। शिवगोपाल गुप्ता ने पुलिस को दिए प्रार्थनापत्र में कहा है कि दोपहर को मोहल्ले के नानू मिश्रा, छोटू मिश्र, मोनू मिश्रा और विक्की मिश्रा अपने साथियों साथ उनके मकान के सामने किसी के साथ गाली गलौज कर रहे थे। शोर सुनकर वह और सर्वेश कुमार उन्हें समझाने लगे। इतने में बात बढ़ने पर गाली गलौज कर रहे एक व्यक्ति ने उनकी कनपटी पर तमंचा रखकर मारपीट शुरू कर दी, जिसमें वह और सर्वेश गंभीर घायल हो गए। गंभीरावस्था में दोनों को सीएचसी लाया गया। जहां डॉ कमलेश कुमार ने सर्वेश का प्राथमिक उपचार के बाद गंभीरावस्था में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। आरोपी पहले भी मोहल्ले में मारपीट और फायरिंग कर दहशत फैला चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी घटना में कोतवाली क्षेत्र के गांव पुनर्भूग्रंट में बेनी प्रसाद कॉलोनी में मोहल्ला निवासी राजेश कुमार और उनकी पत्नी गुड्डी देवी को मोहल्ले के ही कुछ लोगों ने घर में घुसकर मारपीट कर घायल कर दिया है। बताया कि आरोपी उनके घर के बाहर नशे में धुत बैठे थे। मना करने पर उन लोगों ने राजेश और उनकी पत्नी के साथ मारपीट कर घायल कर दिया।

तीसरी घटना में पुनर्भूग्रंट निवासी रामजीत को गांव के ही कुछ लोगों ने रास्ते में पड़े कूड़े को लेकर मारपीट कर घायल कर दिया। चौथी घटना में कोतवाली क्षेत्र के गांव लाल्हापुर निवासी गुड्डू की पत्नी सुनीता उसके भाई आशीष की पत्नी पिंकी को गांव के ही एक व्यक्ति ने नशे की हालत में घर में घुसकर तोड़फोड़ करने के बाद मारपीट की जबकि उस समय गुड्डू और आशीष घर पर नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed