{"_id":"57a1e4c84f1c1bda762babfe","slug":"hijam-bjp-sought-compensation-for-rape-victims","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंजाम, भाजपा ने गैंगरेप पीड़ितों के लिए मांगा मुआवजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हिंजाम, भाजपा ने गैंगरेप पीड़ितों के लिए मांगा मुआवजा
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Wed, 03 Aug 2016 09:57 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- भाजपा और हिंजाम के कार्यकर्ताओ ने किया प्रदर्शन
- हिंजामं ने की आजम खां को बर्खास्त करने की मांग
हाइवे पर मां बेटी और बरेली की एक शिक्षिका के साथ हुई गैंगरेप की घटना से आक्रोशित हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर कबीना मंत्री आजम खां को बर्खास्त करने, पीड़ित परिवारों को एक-एक करोड़ का मुआवजा देने सहित महिलाओं, बेटियों की सुरक्षा के लिए कठोर कदम उठाने की मांग की है। वहीं प्रदेश की ध्वस्त कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा नेताओं ने राज्यपाल से सपा सरकार को बर्खास्त किए जाने की मांग की है।
भाजपा कार्यकर्ता बुधवार को जिलाध्यक्ष शरद बाजपेई के नेतृत्व में कार्यालय पर इकट्ठा हुए। सभी ने हाइवे पर मां बेटी और इसके दूसरे ही दिन एक शिक्षिका के साथ हुई गैंगरेप की घटना की निंदा की। जिलाध्यक्ष ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर प्रदेश में ध्वस्त कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार को बर्खास्त किए जाने, घटना की सीबीआई जांच कराने और पीड़ितों को मुआवजा दिए जाने की मांग की है। वहीं, हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी के नेतृत्व में इकट्ठा हुए दर्जनों कार्यकर्ताओं ने शिक्षिका और मां बेटी के साथ हुई गैंगरेप की वारदात पर आक्रोश व्यक्त किया और पुलिस प्रशासन की निंदा की है। जिलाध्यक्ष ने मां बेटी और शिक्षिका के परिवारों को एक-एक करोड़ का मुआवजा देने, ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए अपराधियों पर रासुका, गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई करने, मंत्री आजम खां को बर्खास्त करने, हाइवे पर पुलिस चौकी बनाऐ जाने, विवेचना में पारदर्शिता लाने सहित हाइवे पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की मांग संबंधी मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। इस मौके पर अरविंद कुमार मिश्रा, अजय कुमार सिंह, पवन कुमार, सुनील कुमार, दयानंद सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।