{"_id":"a99bea218ef2c09657114a4bcf1799d3","slug":"hightension-line-wire-broken-save-labor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन का तार टूटा, श्रमिक बचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईटेंशन लाइन का तार टूटा, श्रमिक बचा
ममरी।
Updated Mon, 06 Apr 2015 08:01 PM IST
विज्ञापन
कस्बे से रोशननगर घमहाघाट को जाने वाली 11 हजार वोल्ट हाईटेंशन लाइन के झूलते तारों में चिपक कर गन्ने की छिलाई कर रहा एक श्रमिक बाल बाल बच गया।
ग्राम गोविंदापुर निवासी श्रमिक कुलदीप, बृजकिशोर के खेत में गन्ने की छिलाई कर रहा था। गन्ने की कटाई करते वक्त अगौले झूलते तारों में छू गए जिससे अगौले जलने लगे और श्रमिक करंट के झटके से दूर जा गिरा। गनीमत यह रही कि तार श्रमिक के सिर में नहीं लगा वरना उसकी जान जोखिम में पड़ सकती थी। फिर भी उसे कई झटके लग गये। किसानों ने इसके लिए महकमा को दोषी ठहराया है। उनका कहना है कि इन झूलते तारों से कई बार गन्ने में आग लग चुकी है फिर भी अधिकारी तार खिंचवाना उचित नहीं समझ रहे हैं। लगता है कि विभाग किसी बड़े हादसे के इंतजार में है।
कुकरा। कस्बे के डॉ. नसीम खान, शफीरुन, बाबू, कयूम, शकीरा, सरीफ, मटरू, यूसुफ खां, कल्लू खां, मोहम्मद हनीफ कुर्रैसी, फुरकान अली, मोहम्मद जान अली आदि ने एक्सियन को भेजे पत्र में कहा है कि कस्बे में जटपुरा रोड पर 63केवीए का ट्रांसफार्मर रखा है जो ओवरलोड होने के कारण प्राय: फुंक जाता है। जिससे उपभोक्ताओं को बिजली के लिए दिक्कतें होती हैं, उन्होंने बड़ा ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है।