फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   He went on to fill two villages straw

भूसा भरने को लेकर दो गांवों के लोग भिड़े

Thu, 16 Apr 2015 08:02 PM IST
निघासन।
निघासन। Updated Thu, 16 Apr 2015 08:02 PM IST
विज्ञापन
He went on to fill two villages straw
खेत में पड़ा भूसा भरने से मना करने से नाराज गांव गदियाना तथा मुर्गहा के ग्रामीण आमने-सामने आ गए। मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में फायरिंग और मारपीट शुरू हो गई। करीब आधा घंटे हुई फायरिंग से पूरे गांव में दहशत व्याप्त हो गई। मौके की नजाकत को भांपते हुए एसओ ने सिंगाही, तिकुनियां और पलिया का पुलिस फोर्स बुलवा लिया और किसी तरह से मामला शांत कराया। मारपीट के दौरान एकपक्ष का एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से उसे जिला मुख्यालय रेफर किया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव ढखवा गदियाना निवासी अयूब का भूसा गांव के बाहर लगा था। आरोप है कि मुर्गहा निवासी अजय तथा अनिकेत बुधवार की रात करीब 8.30 बजे भूसा भर रहे थे। इसी बीच गदियाना के कुछ लोग दावत से वापस गांव जा रहे थे। खेत में भूसा भरते हुए देखकर उन लोगों ने दोनों को दबोच लिया और उनकी पिटाई करते हुए उनको बांध दिया। इसी बीच खेत में कुछ चहलकदमी सुनकर मुर्गहा गांव का राजपाल खेतों की ओर गया। वहां पर दोनों को बंधा देखकर वह वापस गांव पहुंचा और मामले की जानकारी अन्य लोगों को दी। नाराज लोग लाठी-डंडों और असलहों से लैस होकर गए और अजय तथा अनिकेत को छुड़ाने के बाद गांव ले आए। उधर गदियाना के लोगों को जानकारी मिली तो वह लोग मुर्गहा पहुंच गए और फायरिंग शुरू कर दी, इस पर दूसरे पक्ष ने भी फायरिंग की। फायरिंग की सूचना पर पहुंचे एसओ आरके यादव ने दोनों पक्षों को शांत कराते हुए कई थानों का फोर्स बुला लिया।  पुलिस ने दोनों गांव के लोगों को शांत कराया। इस घटना में अजय घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले में अजय के पिता रमेश की तहरीर पर गदियाना निवासी रफीक, अयूब समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास और अयूब ने मुर्गहा निवासी सुरेश, सुरेंद्र, पप्पू समेत चार लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed