{"_id":"58d3d3614f1c1b870a1a2e00","slug":"hanged-by-the-young-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी लगाकर युवक ने दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फांसी लगाकर युवक ने दी जान
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Thu, 23 Mar 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
फांसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की गढ़ी रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी के ब्लॉक संख्या आठ निवासी 35 वर्षीय लल्लू ने कमरे के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कांशीराम कॉलोनी निवासी लल्लूराम पत्नी अैर बच्चों के साथ रहता है। वह मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। पुलिस के मुताबिक लल्लू राम और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर बुधवार की रात कहासुनी हो गई थी, इससे वह क्षुब्ध था। रात करीब 11 बजे जब परिवार के सदस्य सो गए तो उसने कमरे के अंदर रस्सी का फंदा गला में डाल लिया और कुंडे से लटक गया। कुछ देर बाद जब पत्नी की आंख खुली तो उसका शव लटकता देखा। इससे चीख-पुकार मच गई। शोर-शराबा होने पर आसपास के कई लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सदर कोतवाल दीपक शुक्ल ने बताया कि अभी कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। यदि कोई तहरीर मिलती है तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।