{"_id":"a1d05fee83c56e1780bea9c54e0bead9","slug":"hang-young-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में लटकता मिला किशोर का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में लटकता मिला किशोर का शव
पलियाकलां
Updated Sat, 25 Jul 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाके के गांव पतवारा में संदिग्ध हालात में एक किशोर का शव छप्पर में लटकता मिला। घरवालों ने हत्या कर शव को लटका देने का आरोप लगाया और पुलिस को तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या का नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
पतवारा के तोताराम का 14 वर्षीय पुत्र संजय का शव शुक्रवार रात छप्पर में संदिग्ध हालात में लटकता हुआ मिला। घरवालों को खबर मिली तो वहां कोहराम मच गया और सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। मृतक के पिता ने गांव के ही पांच लोगों पर पुत्र की हत्या कर उसे लटका कर इसे आत्महत्या साबित करने का आरोप लगाया और तहरीर दी ।जिस पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के नाम सोनू पुत्र पंचम, मोबी उर्फ बाबूराम पुत्र पंचम, बाबू पुत्र परागी, रामप्रसाद पुत्र परागी तथा विकास पुत्र सोनू हैं। एसओ केपी सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।