फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Hang in suspicious circumstances Got Married body

संदिग्ध हालात में लटका मिला विवाहिता का शव

Thu, 14 Jan 2016 11:45 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Thu, 14 Jan 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
Hang in suspicious circumstances Got Married body
शहर से सटे गांव सलेमपुर कोन के मजरा गोविंदनगर गांव के एक घर में संदिग्ध हालात में विवाहिता का शव फांसी पर लटकता मिला। सूचना पाकर मायके पक्ष से लोग मौके पर पहुंचे, तो मृतका का पति और परिवार के अन्य सदस्य नदारद मिले। वहीं कमरे के दरवाजे पर महिला का शव जमीन पर टिका मिला, जिससे मृतका के पिता ने ससुराली जनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

गोविंदनगर निवासी अजय कश्यप की शादी करीब 10 वर्ष पूर्व फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के गांव ग्रंट नंबर 12 निवासी महेश कुमार कश्यप की पुत्री पिंकी कश्यप (28) के साथ हुई थी। अजय कश्यप चाट का ठेला लगाता है और उसके तीन बच्चे हैं। जबकि उसके पिता पतिराखन परिवार समेत सामने ही अलग मकान में रहते हैं। अजय ने हाल में ही एक कमरे का घर बनाया था, जिसमें वह पत्नी पिंकी और तीन बच्चों के साथ रहता था। गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे अजय ने अपनी ससुराल में फोन कर पिंकी के फांसी लगाने की सूचना दी।
विज्ञापन

इसके बाद मायके वाले घर पहुंचे, तो वहां पिंकी का शव दुपट्टे के सहारे बरामदे में लटकता मिला। मृतका के शरीर पर जाहिरा तौर पर चोटों के निशान नहीं हैं, लेकिन उसके पैर जमीन पर मुड़े थे। जानकारी पर मृतका के घरवाले जब पहुंचे तो मृतका का पति अजय और उसके तीनों बच्चे मौके पर नहीं मिले। मृतका के पिता महेश कुमार और मां रामदेवी ने हत्या कर शव फांसी पर लटकाने का आशंका जताई है। उन्होंने आरोपी दामाद अजय कश्यप समेत अन्य ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक, सदर कोतवाली दुर्गेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा अन्य कारणों की पड़ताल की जाएगी।
शराब पीकर पीटता था
मृतका की मां रामदेवी ने आरोप लगाया है कि उसका दामाद अजय शराब पीने का आदी है। इसके चलते आए दिन उसकी बेटी पिंकी के साथ मारपीट करता था। रामदेवी ने कहा कि अजय उसकी पुत्री पर घरों में नौकरी करने के लिए भी दबाव बना रहा था, जबकि वह नौकरी नहीं करना चाहती थी।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed