{"_id":"3ddabb02e1a90b28b224d1b80e4df738","slug":"hang-dead-body-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में पेड़ से लटका मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में पेड़ से लटका मिला शव
तिकुनियां
Updated Sat, 18 Jul 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र में बाग की रखवाली करने के लिए शुक्रवार को घर से निकले एक बुजुर्ग का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ लटका मिला। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने इस मामले में गांव के ही एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
परिवारीजनों के मुताबिक गांव बनवीरपुर निवासी 60 वर्षीय दयाराम इसी गांव के महेश के बाग की देखभाल करता है। प्रतिदिन वह घर से सुबह के समय बाग की रखवाली करने निकल जाता था। पत्नी गीता देवी ने बताया कि पति दयाराम शुक्रवार को दिन में करीब 11 बजे बाग की रखवाली के लिए निकला था। इसके बाद शाम तक घर नहीं लौटा तो परिवारीजनों को चिंता होने लगी। इस बीच बाग मालिक सतनाम ने सूचना दी कि गांव के दक्षिण में स्थित बाग में दयाराम का शव पेड़ से लटका हुआ है। इसकी जानकारी होने पर परिवारीजनों में कोहराम मच गया। मृतक के बेटे भगौती ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बाबत कोतवाली इंस्पेक्टर सीबी सिंह ने बताया कि दयाराम शराब पीने का आदी था, इससे पहले पत्नी के शराब पीने से मना करने पर फांसी लगाकर जान देने की कोशिश कर चुका था लेकिन परिवारीजनों ने बचा लिया था। उसकी पत्नी गीता की ओर से आत्महत्या करने की तहरीर मिली है, फिर भी गांव निवासी एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।