फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   GRP recovered mobile

जीआरपी ने बरामद किया मोबाइल

Fri, 23 Sep 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Fri, 23 Sep 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
GRP recovered mobile
chor - फोटो : amar ujala
- 21 मई को गोकुल एक्सप्रेस में शिक्षिका से छीना गया था
विज्ञापन

- बहराइच के नई बाजार बाबागंज से किया बरामद

जीआरपी पुलिस ने गोकुल एक्सप्रेस में शिक्षिका से छीना गया मोबाइल फोन बहराइच जिले के रूपैडिया थाना निवासी एक युवक के पास से बरामद करने का दावा किया है। जीआरपी ने पकड़े गए युवक को शुक्रवार को जेल भेज दिया।

 जीआरपी थाना प्रभारी विजय बहादुर वर्मा ने बताया कि गोला कोतवाली के मोहल्ला पश्चिमी दीक्षिताना निवासी प्रियंका वर्मा पुत्री शिव कुमार वर्मा, जो बहराइच के  प्राथमिक विद्यालय निश्चलडीह में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात हैं। वह अपने घर आने के लिए 21 मई को बहराइच से गोकुल एक्सप्रेस में सवार हुई थीं। ट्रेन के बेलरायां स्टेशन पर पहुंचते ही एक युवक उनका बैग छीनकर चलती ट्रेन से कूदकर भाग गया था। शिक्षिका की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा लिख गया था। जीआरपी एसओ ने बताया कि मोबाइल सर्विलांस पर लगा हुआ था, लेकिन काफी दिनों तक मोबाइल बंद रखने के कारण इसकी लोकेशन नहीं मिल सकी थी। फोन ऑन होने पर मिली लोकेशन को जब ट्रेस किया गया, तो वह बहराइच के रूपैडिया की मिली। मोबाइल की लोकेशन के आधार पर रूपैडिया कोतवाली के नई बाजार बाबागंज निवासी मोहम्मद यूनुस पुत्र मोहम्मद यार के पास से बरामद हुुआ है। जीआरपी एसओ ने पकड़े गए युवक को चोरी के आरोप में जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed