फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Grocer 's Millions flown home

किराना व्यापारी के घर से लाखों उड़ाए

Tue, 30 Jun 2015 07:51 PM IST
बेलरायां
बेलरायां Updated Tue, 30 Jun 2015 07:51 PM IST
विज्ञापन
Grocer 's Millions flown home
कस्बे के रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित एक किराना व्यापारी के घर से चोरों ने ढाई लाख की नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घरवालों को घटना की जानकारी मंगलवार सुबह हुई तो अफरा-तफरी मच गई। मामले की तहरीर तिकुनिया कोतवाली पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन

कस्बा निवासी किराना व्यापारी गिरधारी लाल अग्रवाल ने बताया कि सोमवार की रात में बंद पड़े मकान में चोर घुस आए। सीढ़ियों से छत पर आकर चोरों ने मकान के अंदर प्रवेश किया। इसके बाद कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़ दिया और लॉकर में रखी ढाई लाख की नकदी के अलावा सोने की दो अंगूठी, सोने की दो जंजीर, एक सोने का हार लेकर चंपत हो गए। पीड़ित व्यापारी ने घटना की तहरीर तिकुनियां कोतवाली पुलिस को दी है। तिकुनियां कोतवाली निरीक्षक सीबी सिंह ने मौका मुआयना कर मामले का शीघ्र खुलासा करने का अश्वासन दिया है। कोतवाली निरीक्षक ने बताया कि चोरी की घटना का खुलासा करने के लिए एक टीम गठित कर दी गई है। चोरी की वारदातों को रोकने के लिए पुलिस गश्त बढ़ाने की बात कही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed