फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Going honeymoon couple, killed in a road accident

हनीमून मनाने जा रहे नवदंपति की सड़क हादसे में मौत

Tue, 12 Jul 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मिलक(रामपुर)/बिजुआ(लखीमपुर खीरी)।
अमर उजाला ब्यूरो/मिलक(रामपुर)/बिजुआ(लखीमपुर खीरी)। Updated Tue, 12 Jul 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Going honeymoon couple, killed in a road accident
दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर खीरी से गुड़गांव जाते वक्त मिलक में हुआ हादसा
विज्ञापन

हाइवे पर कार को अज्ञात वाहन ने ठोंका तो ट्रक में जा घुसी

हनीमून मनाने मनाली जा रहे लखीमपुर खीरी निवासी एक नवदंपति की हाइवे पर सड़क हादसे में मौत हो गई। दवा व्यवसायी की कार को पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे कार एक ढाबे के पास खडे़ ट्रक में जा घुसी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
लखीमपुर खीरी के भीरा कस्बा निवासी दवा व्यवसायी अंकुर गोयल (39) अपनी पत्नी पूजा गोयल (29) के साथ कार से रविवार की रात गुड़गांव जाने के लिए निकले थे। सोमवार की तड़के करीब सवा चार बजे मिलक कोतवाली क्षेत्र के रामनगर गांव के पास बाबा अमरनाथ ढाबे के सामने उनकी कार को पीछे से किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। पीछे से टक्कर लगने पर कार ढाबे के सामने खड़े एक ट्रक में असंतुलित होकर पीछे से घुस गई। हादसे के बाद कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। 
विज्ञापन

हादसे के बाद नवदंपति कार में बुरी तरह से फंस गए। हादसे में तेज धमाका होने पर ढाबे से लोग मदद को दौड़े और उन्होंने फंसे हुए नवदंपति को निकालने की कोशिश की। इधर, सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। कार में फंसे अंकुर और उनकी पत्नी पूजा गोयल को निकालकर रामपुर जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहां पर डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कार में मिठाइयों के डिब्बे भी थे। परिवार के लोगों के मुताबिक अंकुर का हरियाणा के गुड़गांव में मेडिकल स्टोर है। उसका विवाह आठ जुलाई को ही लखीमपुर के भीरा कस्बे में हुआ था। अंकुर की पत्नी पूजा भी गुड़गांव में ही प्राइवेट जॉब करती है। विवाह के बाद अंकुर अपनी पत्नी के संग गुड़गांव जा रहा था। वहां से उसे हनीमून के लिए मनाली जाना था। नवदंपति के पास मनाली के एयर टिकट भी मिले हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अंकुर गोयल स्वयं कार चला रहे थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोग रामपुर पहुंच गए हैं। पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अटैची से गायब हो गए तीन लाख के जेवर
रामपुर। सड़क हादसे में नवदंपति की मौत के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने कार में रखी अटैची से लाखों के जेवर गायब होने का आरोप लगाया। दवा विक्रेता यूनियन के सदस्यों से परिवार के लोगों ने शिकायत की कि करीब साढ़े तीन लाख के जेवरात अटैची में नहीं थे। यह जेवरात शादी में मिले थे। परिवार के लोगों ने इस मामले की शिकायत पुलिस से भी की है।

शादी की खुशियां हो गईं काफूर
रामपुर। हादसे के बाद शादी की खुशियां काफूर हो गईं। दवा विक्रेता की शादी दो दिन पहले ही हुई थी, जिसके बाद परिवार में खुशी छाई हुई थी। सोमवार को हुए हादसे के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। तमाम दवा विक्रेता भी मौके पर पहुंच गए थे।

बिजुआ में रहता है अंकुर का पूरा परिवार
बिजुआ (खीरी)। अंकुर गोयल करीब आठ साल से गुड़गांव में रहकर अपना मेडिकल स्टोर चलाते हैं, गुड़गांव में ही अंकुर ने फ्लैट ले लिया है, बाकी चार भाई भीरा में ही रहते हैं। सबसे बड़े नीरज गोयल की आढ़त है, दूसरे नंबर के भाई अमित अग्रवाल बेसिक स्कूल में टीचर हैं, तीसरे नंबर के भाई दीपक और सबसे छोटे मोहित का अपना शू-स्टोर भीरा में ही है। अंकुर चौथे नंबर का भाई था, एक बहन प्रिया सबसे छोटी है। पिता राधेश्याम अग्रवाल की काफी पहले मौत हो चुकी है, अब पूरे घर की निगहबानी मां के हाथ में है। अंकुर की शादी उसके बड़े भाई दीपक की साली पूजा निवासी मोगा जिला पंजाब के साथ हुई थी।


शव लेने पहुंचे परिवार वाले
मिलक थाना पुलिस ने अंकुर के मोबाइल से उनके गोला में बहनोई को फोन कर हादसे की खबर दी। उसके बाद भीरा से अंकुर के परिवार के लोग रामपुर जिला अस्पताल पहुंचे, शाम छह बजे रामपुर से शव को लेकर परिवार वाले भीरा के लिए निकले हैं। दोनों की मौत  से गमगीन भीरा कस्बा बंद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed