{"_id":"570135ac4f1c1bbf1ec810c8","slug":"godkr-stabbed-in-broad-daylight-murder-of-the-young-man-sensation","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े चाकुओं से गोदकर युवक की हत्या, सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े चाकुओं से गोदकर युवक की हत्या, सनसनी
ब्यूरो गुलरिया (खीरी)।
Updated Sun, 03 Apr 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- भीरा के गांव नौसर जोगी में हुई वारदात
- अवैध संबंधों में हत्या की आशंका
भीरा थाना क्षेत्र के गांव नौसर जोगी में रविवार को दिनदहाड़े प्रधान के घर के पास मेन रोड पर एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद आरोपी हत्यारे मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर भीरा पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। कुछ देर बाद सीओ गोला अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार वालों से वारदात की जानकारी ली।
गुलरिया निवासी 25 वर्षीय कल्लू उर्फ मुकेश विश्वकर्मा का पास के गांव नौसर जोगी में कुछ लोगों के घर आना जाना था। रविवार को अपराह्न करीब एक बजे घर से निकला था। करीब चार बजे कल्लू नौसर में घूम रहा था, तभी प्रधान के घर के पास मेन रोड पर करीब आधा दर्जन लोगों ने उसे घेर लिया। फिर ताबड़तोड़ चाकुओं से गोदकर कल्लू की हत्या कर दी और लाश को घसीटकर बीच रोड पर डाल दिया। घटना की सूचना पाकर सीओ गोला अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव, भीरा एसओ ब्रजराज यादव, चौकी इंचार्ज बिजुआ संजय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। नौसर जोगी और गुलरिया गांव में भारी तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है। सभी नामजद हत्यारोपी अपने-अपने परिवार सहित फरार हो गए हैं। रंजिश के बारे में बताते हैं कि नौसर गांव निवासी जैपाल वर्मा आदि ने चार दिन पूर्व मुकेश को अपने घर पर बांधकर मारा पीटा भी था, लेकिन इसके बाद भी मुकेश ने आना जाना नहीं छोड़ा था। मृतक के परिवार वालों ने मामले में छह लोगों को हत्या के आरोप में नामजद करते हुए भीरा पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने नौसर जोगी निवासी जैपाल वर्मा, सीताराम वर्मा, बालकिशुन, डालचंद, जैपाल की पत्नी सहित छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ ने बताया कि नामजद आरोपी गांव से फरार हो गए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है।