फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Get a job in secretariat Seven Lakhs

सचिवालय में नौकरी दिलाने  के बहाने सात लाख ठगे

Sun, 19 Mar 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रजागंज।
अमर उजाला ब्यूरो रजागंज। Updated Sun, 19 Mar 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
Get a job in secretariat Seven Lakhs
ठगी - फोटो : अमर उजाला
गांव बैकुंठा निवासी दो लोग समेत कई अन्य भी बने है आरोपी के शिकार
विज्ञापन

 गोला कोतवाली क्षेत्र के गांव बैकुंठा में कई लोगों को सचिवालय में नौकरी दिलाने के बहाने पीलीभीत जिले के रुरिया गांव निवासी एक युवक ने सात लाख से अधिक रुपये ठग लिए। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कार्रवाई की मांग की है। 

गांव बैकुंठा निवासी नरायन सिंह, पुष्पा देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि पीलीभीत जिले की कोतवाली पूरनपुर के गांव रुरिया निवासी एक व्यक्ति ने सचिवालय में चपरासी की नौकरी दिलाने के नाम पर उन दोनों के अलावा चार अन्य व्यक्तियों से कुल सात लाख 40 हजार रुपए ले लिया। कई माह बीतने के बाद भी जब नौकरी नहीं लगी तो उसने आरोपी से पैसा वापस करने को कहा। आरोप है कि पहले तो आरोपी आज कल करते हुए उन्हें टालता रहा। जब आरोपी के घर गए और नौकरी न मिलने के बावत पूछा तो उसके कहा कि सरकार बदल गई है। अभी नौकरी नहीं मिल सकती। जिस पर उन लोगों ने रकम वापस करने की मांग की तो आरोपी गाली गलौज करने लगा और दोबारा पैसा वापस मांगने पर जान से मारने धमकी दी है। 
विज्ञापन

गोला इंसपेक्टर संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है, अगर तहरीर पुलिस को मिली है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed