फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Gdhase broad daylight murder of the aunt's neck cut

दिनदहाड़े गड़ासे से चाची की गर्दन काटकर की हत्या

Thu, 01 Dec 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हैरमखेड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो हैरमखेड़ा। Updated Thu, 01 Dec 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
Gdhase broad daylight murder of the aunt's neck cut
हत्या - फोटो : अमर उजाला
- हत्या में प्रयुक्त गड़ासा बरामद, आरोपी फरार 
विज्ञापन

- घटना की वजह साफ नहीं, जांच में जुटी पुलिस
- एसपी ने मौका मुआयना कर घर वालों से ली जानकारी 

घर के अंदर नल पर कपड़े धो रही कोतवाली मैगलगंज के गांव बाईकुआं निवासी बबलू ने अपनी चाची 35 वर्षीय नीलम उर्फ रामश्री की दिनदहाड़े गड़ासे से गर्दन काटकर हत्या कर दी। हत्या की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है। पुलिस ने मौके से हत्या में प्रयुक्त गड़ासा बरामद कर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसपी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और मृतक के परिवार वालों से पूछताछ की। 
घटना गुरुवार की सुबह करीब आठ बजे हुई। गांव निवासी रमेश सिंह ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं। वह बच्चों को स्कूल भेजकर खेत पर चला गया। घर पर अकेली पत्नी थी। सुबह पत्नी घर के अंदर लगे नल पर कपड़े धो रही थी। इसी बीच भतीजा 30 वर्षीय बबलू घर में घुस आया और पास में ही रखे गड़ासे से अपनी चाची नीलम उर्फ रामश्री की गर्दन पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया। गर्दन कटने से नीलम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय शोरशराबा होने पर परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, जिस पर आरोपी गड़ासा मौके पर छोड़कर भाग निकला। परिवार के लोगों ने हत्या की खबर मृतका के पति को दी। सूचना पर मौके पर पति रमेश भी पहुंचे तो देखा उसकी पत्नी का रक्तरंजित शव पड़ा था। दिनदहाड़े हुई हत्या की वारदात से गांव में सनसनी फैल गई। तमाम ग्रामीणों की भीड़ उनके घर जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त गड़ासा बरामद कर कब्जे में लिया है। पुलिस ने पति रमेश सिंह की ओर से आरोपी बबलू के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसपी मनोज कुमार झा ने कोतवाल अजय सिंह के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया और मृतका के परिवार वालों और आसपास के लोगों से घटना के बाबत जानकारी ली। एसपी ने आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने के आदेश कोतवाल को दिए हैं।
विज्ञापन


मां का शव देख फफक कर रो पड़े बच्चे 
मृतका के एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। बड़ा पुत्र हाईस्कूल का छात्र है, जो फत्तेपुर स्थित एक कॉलेज में पढ़ता है, जबकि 14 वर्षीय शुभम और आठ वर्षीय हिमांशी गांव में ही पढ़ती है। बच्चों को जब मां की हत्या होने की जानकारी मिली तो वह स्कूल से घर पहुंचे। मां का रक्तरंजित शव देखकर तीनों बच्चे शव से लिपटकर रोने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


काली माता को काट कर चढ़ा चुका है अंगुलियां
हैरमखेड़ा। अपनी चाची नीलम की हत्या का आरोपी बबलू कभी-कभी मानसिक रोगियों जैसी हरकत करता है। परिवार वालों ने बताया कि छह महीने पहले आरोपी बबलू ने अपने हाथ की दो अंगुलियां काट ली थी और काली माता के मंदिर में चढ़ा दीं थीं। 


परिवार के लोगों से बातचीत की गई थी, लेकिन हत्या के कारणों को नहीं बता पा रहे हैं। हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शीघ्र ही घटना के कारणों का पता चल जाएगा। 
- मनोज कुमार झा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed