फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Fttepur hanging from the tree The young man 's body found

फत्तेपुर में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Sun, 07 Jun 2015 07:40 PM IST
मैगलगंज
मैगलगंज Updated Sun, 07 Jun 2015 07:40 PM IST
विज्ञापन
Fttepur hanging from the tree The young man 's body found
थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गांव में एक युवक का शव संदिग्ध हालात में पेड़ से लटकता  मिला। जिसकी शिनाख्त नीमगांव थाना क्षेत्र के गांव रोशननगर निवासी अमित पाल के तौर पर हुई है। वह कई सालों से अपने मामा के घर फत्तेपुर में रहता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

फत्तेपुर गांव के बाहर रविवार की सुबह ग्रामीणों ने एक युवक का शव पेड़ से लटकता हुआ देखा, जिसकी सूचना फत्तेपुर चौकी पुलिस को दी गई। कुछ देर बाद मौके पर पहुंच पुलिस ने शव को पेड से नीचे उतरवाकर उसकी शिनाख्त करवाई, तो गांव के ही निवासी घनश्याम पाल ने उसकी शिनाख्त अपने भांजे 19 वर्षीय अमित पाल पुत्र अर्जुन पाल निवासी रोशननगर थाना नीमगांव के रूप में की है। घनश्याम के मुताबिक मृतक बचपन से ही उनके पास रहता था, जो पिछले कुछ समय से सीतापुर में प्राइवेट नौकरी करने के लिए गया था। मृतक के मामा ने बताया कि मृतक का पिता अर्जुन नशे का आदी है, कुछ समय पहले ही उन्होंने तीन बीघा जमीन बेची थी। शनिवार को मृतक के माता-पिता फत्तेपुर आए थे, तब अमित पाल भी सीतापुर से मिलने के लिए आया था। बताया गया कि अमित ने अपने पिता से जमीन बिक्री से मिले रुपये में हिस्से की मांग की थी। रुपये न दिए जाने से नाराज होकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन

एसओ रामअवतार यादव ने बताया कि अभी इस मामले में किसी ने तहरीर नहीं दी है। मामले की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा, जिसके मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed