फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   From minor misconduct Effort , filed

नाबालिग से दुराचार का प्रयास, मुकदमा दर्ज

Sat, 02 May 2015 10:52 PM IST
धौरहरा
धौरहरा Updated Sat, 02 May 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
From minor misconduct Effort , filed
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को शौच के लिए खेत में गई 14 वर्र्षीय किशोरी के साथ गांव के ही एक हिस्ट्रीशीटर ने रेप का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने पर पास में ठहरे बाराती मौके पर पहुंच गए, जिससे किशोरी बच गई। कोतवाली पुलिस ने आरोपी हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ मुकदमा दर्र्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव निवासी किशोरी शनिवार को दिन में 11 बजे शौैच के लिए खेत में र्गई थी। वहां पर घात लगाकर बैठे गांव के ही हिस्ट्रीशीटर ने किशोरी को दबोच लिया और उसके कपड़े फाड़ दिए। खेत के अंदर ले जाकर दुराचार का प्रयास करने लगा। किशोरी ने आरोपी के चंगुल से बचने के लिए संघर्ष शुरू कर दिया और शोर मचाते हुए आरोपी की एक अंगुली मुंह से काट ली। इस दौरान शोरगुल सुनकर पास के स्कूल में ठहरे कई बाराती मौके पर पहुंच गए, जिन्हें देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया। अस्त-व्यस्त हालत में किशोरी अपने घर पहुंची और परिवार वालों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद परिवार वाले किशोरी को लेकर कोतवाली पहुंचे। पीड़ित किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी लल्लू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाल, धौरहरा विजय प्रताप यादव ने बताया कि आरोपी लल्लू हिस्ट्रीशीटर है, जिसकी कई मामलों में तलाश की जा रही थी। किशोरी की तहरीर पर रेप के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed