फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Four young men wounded in separate incidents

अलग-अलग हादसे में चार युवक जख्मी

Thu, 30 Apr 2015 07:41 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Thu, 30 Apr 2015 07:41 PM IST
विज्ञापन
Four young men wounded in separate incidents
बीते 24 घंटे में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए हादसों में चार लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पलियाकलां। कुत्ता सामने आने के कारण बाइक फिसलकर गिर गई, जिससे चालक पीलीभीत के राणाप्रताप नगर निवासी अहमद हुसैन का पुत्र मोहम्मद फारुख घायल हो गया। वह बाइक से पंजाब घाट जा रहा था। घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
उचौलिया। कस्बा निवासी सियाराम का दामाद रामनिवास (28) निवासी ग्राम बल्लिया थाना रोजा जिला शाहजहांपुर बुधवार की देरशाम बनकागांव से अपनी ससुराल आ रहा था। रास्ते में उचौलिया से करीब आधा किमी पहले पुलिया के पास रामनिवास को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पुलिस को किसी ग्रामीण ने दी। पुलिस और परिवार वाले मौके पर पहुंचे और घायल को जिला अस्पताल शाहजहांपुर भेज दिया। वहां रामनिवास की हालत गंभीर होने पर बरेली रेफर कर दिया गया है। सियाराम ने बताया है कि किसी ने घायल रामनिवास की जेब से नौ हजार रुपये पार कर दिए हैं।
विज्ञापन

सिकंद्राबाद। सल्लिहाबाद में हुई दुर्घटना में घायलों को रात करीब चार बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराने के बाद सिपाही विनोद मिश्रा और राकेश यादव बाइक से वापस लौट रहे थे तभी रास्ते में बाइक फिसलने से दोनों सिपाही जख्मी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed