फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Four lakhs of stolen from two houses of Madarbahar

मदाराबेहड़ के दो घरों से चार लाख की चोरी 

Wed, 21 Jun 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो ईसानगर (लखीमपुर खीरी)।
अमर उजाला ब्यूरो ईसानगर (लखीमपुर खीरी)। Updated Wed, 21 Jun 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
Four lakhs of stolen from two houses of Madarbahar
‌file photo - फोटो : अमर उजाला
एक ही रात हुई वारदात से लोगों में दहशत
विज्ञापन

तहरीर मिलने के बाद भी पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट 

 थाना क्षेत्र में चोरियों का सिलसिला बदस्तूर जारी है। क्षेत्र में बढ़ रहीं चोरी की घटनाओं के बाद भी पुलिस ने न तो गश्त बढ़ाई और न ही घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कोई रणनीति तैयार की। मंगलवार की रात चोरों ने गांव मदाराबेहड़ के दो घरों से 1.56 हजार की नगदी और करीब तीन लाख का जेवर सहित अन्य सामान बटोर ले गए। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद भी दोनों घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

गांव मदाराबेहड़ निवासी डॉ. सोहनलाल गिरी ने बताया कि वह मंगलवार की रात वह परिवार के साथ छत पर सो रहे थे। रात में चोरों ने पश्चिम दिशा की ओर स्थित कमरे की दीवार में नकब लगा दी और अंदर घुस गए। चोरों ने छह बक्से, 11 हजार नगदी उठा ले गए। बक्सों में दो जोड़ी झुमकी, दो भेरसर, दो जोड़ी कुंडल, मांगबेदी, पांच मंगलसूत्र, जेवरी, कमर बिछुवा, करधनी, पायल आदि जेवर कपड़ा, बर्तन आदि सामान चोरी कर ले गए। रात करीब 2.30 बजे जब डॉ. सोहनलाल का बड़ा पुत्र धर्मेंद्र लघुशंका के लिए उठा तो उसकी नजर कमरे की ओर पड़ी तो बिखरा सामान गायब देख उसके होश उड़ गए। उसने घर के अन्य सदस्यों को जगाकर घटना बताई। इसके बाद चोरों की तलाश के लिए धर्मेंद्र जब पड़ोसी रामू को बुलाने गया तो वह चोर पहले से ही मौजूद थे और वारदात को अंजाम दे रहे थे। धर्मेंद्र के आवाज लगाने पर चोर रफू चक्कर हो गए। रामू के पिता कौशलकिशोर ने बताया कि चोर घर में केले की पौध लगाने के लिए रखा 1.45 लाख रुपये नगद और कीमती साड़ी आदि सामान चोर लेकर भाग निकले। शोर मचाने पर गांव वालों ने जब चोरों की तलाश की तो गांव के ही सदाशिव के खेत में छह बक्से खाली पड़े मिले। दोनों घटनाओं की तहरीर पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। एसओ प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि घटनाओं की तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed