फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Four home and burned sugarcane

चार घर और गन्ना जला

Mon, 21 Mar 2016 11:47 PM IST
निघासन।
निघासन। Updated Mon, 21 Mar 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Four home and burned sugarcane
अाग - फोटो : अमर उजाला
तेज हवा के चलते ढखेरवा रोड स्थित बुद्धीपुरवा नई बस्ती में आग लगने से चार घर जलकर राख हो गए। इस दौरान करीब एक बीघा गेहूं भी आग की भेंट चढ़ गया। सूचना पर पहुंचे दमकल विभाग और पुलिस ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन

कस्बे के ढखेरवा रोड स्थित नई बस्ती बुद्धीपुरवा के पास सड़क के किनारे फूस लगा था। दोपहर करीब एब बजे अचानक फूस जलने लगा। फूस जलने की सूचना इजहार ने 100 नंबर पर दी। आरोप है कि मामला कस्बे का होने के बावजूद सूचना के करीब आधे घंटे बाद दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची। तेज हवाओं के चलने के कारण इजहार का गन्ने का खेत जलने लगा। उसके बाद आग ने विकराल रूप धारण करते हुए सफी अहमद, रहीमुद्दीन, नसीर के घरों को भी अपने आगोश में ले लिया। आग लगने से घर में रखे कपड़ा, बर्तन, आनाज, आलू समेत हजारों का सामान जलकर रख हो गया। दमकल गाड़ी में पानी समाप्त होने के कारण एक बार फिर आग लग गई। किसी तरह से गाड़ी को सड़क के पूरब तरफ खेत में स्थित बोरिंग से पानी भरकर आग बुझाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed