{"_id":"af063397bda032fb88854669d2d71d3f","slug":"four-finally-picked-up-bovine-cattle-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवंशीय पशुओं समेत चार दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोवंशीय पशुओं समेत चार दबोचे
सिकंद्राबाद।
Updated Sun, 10 Jan 2016 05:06 PM IST
विज्ञापन
थाना नीमगांव पुलिस ने शनिवार की रात चेकिंग के दौरान गोवंशीय पशुओं से भरी पिकअप पकड़ ली। चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान भेजा है, जबकि पिकअप को सीज कर दिया है।
एसओ बृजेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को एसपी के निर्देश पर थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग की गई। इसी क्रम में सिकंद्राबाद चौकी प्रभारी रामविलास यादव अपने हमराही राकेश यादव, विनोद मिश्रा और श्रीकांत के साथ चेकिंग कर रहे थे, तभी चेकिंग के लिए एक पिकअप को रोका तो उसमें तीन गोवंशीय पशु मिले, जिन्हें क्रूरतापूर्वक बांधकर डाला गया था। पुलिस ने पिकअप सवार चारों लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लोगों में थाना नीमगांव के गांव बेलहरी निवासी राजेश, कैमहरी निवासी सर्वेश तथा लहरपुर जिला सीतपुर निवासी तौकीर तथा सूफियान शामिल हैं। एसओ ने बताया कि पशुओं को ग्रामीणों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। चारों आरोपियों के खिलाफ गोवध एवं पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान भेज दिया है। जबकि पिकअप को सीज कर दिया है।