{"_id":"5803c0884f1c1b67522933df","slug":"found-in-the-middle-of-farm-bodies-wounded-wife-got-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में मिला अधेड़ का शव, पत्नी की भी मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत में मिला अधेड़ का शव, पत्नी की भी मौत
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
Updated Mon, 17 Oct 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिर पर लगी थी चोट और बह रहा था खून, गले में बंधा पाया गया रूमाल
क्षेत्र के ग्राम मकनपुर के एक खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में एक अधेड़ का शव मिला है। अधेड़ के सिर से खून बह रहा था तथा गले में रूमाल बंधा हुआ था। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि सिर पर चोट मारने के बाद गला घोटकर उसकी हत्या की गई है। जबकि थोड़ी दूर पर ही उसकी पत्नी गंभीर हालत में बेहोश पड़ी पाई गई। जिसको इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया।
इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। इसके बाद तमाम मोहल्ले वालों के साथ ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।
मोहल्ला सिंगहिया निवासी पुतई के 55 वर्षीय पुत्र हेतराम का मकनपुर में खेत है। रोज की तरह वह अपनी 50 वर्षीय पत्नी कमला देवी के साथ दोपहर 11 बजे खेत आए हुए थे। खेत पर वह रोजाना आकर उसकी देखभाल करते थे। शाम सात बजे मोहल्ले के ही एक बुजुर्ग जो रोजाना दोनों को अपने डनलप पर बैठाकर लाते थे उन्होंने आवाज दी तो कोई बोला नहीं। जिसपर उन्होंने साइकिल उठाकर घर पर दे दी तथा किसी अनहोनी की आशंका बताते हुए मोहल्ले वालों की इसकी सूचना दी। जिसपर तमाम मोहल्लेवाले एकत्र होकर खेत की तरफ गए। यहां पर दूसरे के खेत में कमला देवी गंभीर हालत में जख्मी मिलीं। जिनको इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया। वहीं कुत्ते के भौंकने के बाद मोहल्लेवाले थोड़ा आगे बढ़े तो हेतराम का शव पड़ा हुआ मिला। शव के सिर से खून बह रहा था तथा गले में रूमाल बंधा हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हेतराम के सिर पर किसी भारी चीज से वार किया गया था और गले में रूमाल बंधा हुआ था। घटना की सूचना पर एसओ बृजराज यादव दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए और शव को कब्जे में ले लिया है। उधर घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है। घटना के कारणों पर अभी पर्दा पड़ा हुआ है। पुलिस के मुताबिक पत्नी के होश में आने पर ही कुछ पता चल सकेगा।