फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Former head of the house, including two million of cash stolen

पूर्व प्रधान के घर नकदी समेत दो लाख की चोरी 

Tue, 06 Sep 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/निघासन।
अमर उजाला ब्यूरो/निघासन। Updated Tue, 06 Sep 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
Former head of the house, including two million of cash stolen
chori - फोटो : amar ujala
सूचना के बाद भी नहीं पहुंची पुलिस, ग्रामीणों में रोष 
विज्ञापन

गांव बोझिया में दरवाजे की जंजीर तोड़कर पूर्व प्रधान के घर में घुसे चोरों ने 22 हजार की नगदी सहित दो लाख रुपये के जेवर चोरी कर लिए। आहट सुनकर गृहस्वामी ने शोर मचाया, लेकिन चोर फरार हो गए। रात में ही चोरी की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद भी पुलिस ने घटना स्थल का जायजा नहीं लिया। पुलिस के न पहुंचने से ग्रामीणों में रोष है।   

क्षेत्र के गांव बोझिया निवासी पूर्व बद्री प्रसाद मौर्य ने बताया कि सोमवार रात गर्मी अधिक होने के कारण वह घर के बाहर और परिवार के अन्य सदस्य छत पर सोये हुए थे। देर रात मकान के पीछे लगे दरवाजे की जंजीर चोरों ने तोड़ ली। उसके बाद वह घर के अंदर दाखिल हुए। घर के अंदर तीन अलग-अलग कमरों के दरवाजों के ताले तोड़े और कमरे में बनी अलमारी आदि सामान खंगाला। अलमारी में रखी 22000 रुपये की नकदी, पुत्री बहू के दो जोड़ी झुमकी, दो जोड़ी पैडल, दो सोने की चैन, सात नाक के फूल, पैंतीस चांदी के सिक्के, चार जोड़ी पायल, करधनी, कमर बिछुआ, हथफूल समेत एक लैपटॉप, कपड़ा, बर्तन समेत सहित सारा सामान चोरी कर लिया। प्रभारी एसओ वीर सिंह ने बताया कि तहरीर मिली हैं। मामले की जांच कर चोरी की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। रात में सीयूजी नंबर पर फोन नहीं आया था। यदि चोरी की जानकारी मिलती तो पुलिस मौके पर जरूर पहुंचती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed