{"_id":"56f2c7484f1c1b0058f14d24","slug":"five-home-burned","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच घर जल कर राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच घर जल कर राख
ब्यूरो/मझगईं।
Updated Wed, 23 Mar 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
अाग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाखों का हुआ नुकसान, घर-गृहस्थी का सामान नष्ट
बेलाटापर गांव में होली पर दागे गए पटाखे से पांच घर जलकर राख के ढेर बन गए। इसमें दस हजार की नकदी, लाखों का जेवर और सारा गृहस्थी का सामान जल गया। ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों के सहयोग से अन्य घरों को जलने से बचाया।
चौकी क्षेत्र के गांव बेलाटापर में बुधवार सुबह दस बजे बैंडबाजे के साथ लोग होली मना रहे थे कि इसी बीच किसी ने पटाखा दाग दिया। पटाखा उछलकर रामजीत के घास फूस के बने घर पर गिर गया और इससे आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर मुन्ना, रामदेव, राकुमार, मिश्री के घरों को जलाकर राख कर दिया। ग्राम प्रधान अरविंद कुमार और अवधेश कुमार और ग्रामीणों ने काफी मेहनत कर गांव के अन्य घरों को जलने से बचाया। अगर आग पर ग्रामीण काबू न पाते तो पूरा गांव राख का ढेर बन जाता। इस अग्निकांड में रामजीत के दस हजार रुपये, जेवर, सिलाई मशीन के साथ अन्य लोगों का सारा गृहस्थी का सामान जल गया। चौकी इंचार्ज रिषीदेव, सपा नेता रामबहादुर यादव ने अग्निनपीड़ितों को ढाढ़स बंधाया और तत्काल मदद का भरोसा दिलाया।