{"_id":"a677ca662787058afd560e36d0bc3a48","slug":"five-days-after-the-missing-youth-clue-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन बाद भी लापता युवक का सुराग नहीं ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच दिन बाद भी लापता युवक का सुराग नहीं
लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 06 Jan 2016 07:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा खीरी निवासी एक युवक किसी के फोन पर घर से निकला, इसके बाद लापता हो गया। पांच दिन बीत जाने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा है। लापता युवक के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
कस्बा खीरी टाउन के मोहल्ला डीहपुर निवासी मोहम्मद सलीम ने थाना खीरी में तहरीर देकर बताया है कि उसका छोटा भाई सगीर अहमद बाहर जाकर चादर बेचने का कार्य करता है। एक जनवरी को वह पिथौरागढ़ जाने वाला था तभी कहीं से फोन आया तो सगीर ने अपनी पत्नी से कहा बैग तैयार रखना अभी आता हूं।
यह कहकर वह घर से बाहर निकल गया लेकिन इसके बाद नहीं लौटा। जाते समय सगीर अहमद अपना मोबाइल भी साथ ले गया था उसके दोनों नंबर स्विच आफ हैं। मो.सलीम ने बताया कि सगीर केवल शर्ट और जींस तथा फाइवर की चप्पलें पहने है। उसने सभी रिश्तेदारियों और संबंधियों में फोन से जानकारी ली है लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला है। सलीम ने पुलिस से आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।