फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Five cattle thief arrested

पांच पशु चोर गिरफ्तार

Tue, 23 Jun 2015 07:13 PM IST
मोहम्मदी।
मोहम्मदी। Updated Tue, 23 Jun 2015 07:13 PM IST
विज्ञापन
Five cattle thief arrested
कोतवाली पुलिस ने पशु चोरी करने गए पांच अंतर जनपदीय बदमाशों को गिरफ्तार किया है उनके पास से पिकअप और असलहे बरामद हुए हैं। बदमाश गांव में भैंस चोरी करने आए थे। सीओ ने पुलिस टीम को 2500 रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव कंधरापुर में राजेश के यहां सोमवार रात बदमाश भैंस चोरी करने गए थे, गृह स्वामी ने जागने पर शोर मचा दिया। जिससे गांव वालों ने चोरों को घेर लिया और पास के गांव वालों को मोबाइल से सूचना दे दी जिससे ग्रामीणों ने बदमाशों की घेराबंदी कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने बदमाशों को ग्रामीणों से छुड़ाकर अपने कब्जे में ले लिया। बदमाशों को ग्रामीणों से छुड़ाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

पकड़े गए बदमाशों में जनपद हरदोई के थाना पिहानी के गांव महुआहार के वसीर और लाला तथा सीतापुर के थाना खैराबाद के गांव सेखासराय के मेंहदी हसन और शाहजहांपुर के थाना सेहरामऊ दक्षिणी के गांव विसापपुर निवासी आशीष कुमार तथा इसी थाने के गांव दिवइया निवासी गमलू बताए गए हैं। बदमाशों के पास से दो तमंचे, तीन खोखा कारतूस, चाकू और एक पिकअप बरामद हुई है। बदमाशों ने मैगलगंज, गोला, हैदराबाद, पसगवां, अमीरनगर में पशु चोरी करना स्वीकार किया है। चोरी किए पशुओं को पिहानी में बेचा जाता था। पुलिस ने सभी बदमाशों के खिलाफ पशु चोरी तथा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही, एसएसआई राम सिंह पवार, उपनिरीक्षक छोटेलाल, आरक्षी अजयदीप सिंह, संजीत चौहान, जयप्रताप सिंह, रामकुमार सिंह, बाबा दीन, इंद्रेश कुमार मौजूद रहे।
सीओ एसी श्रीवास्तव ने बताया कि गांव कंधरापुर में बदमाशों के गन्ने के खेत में छिपकर बैठे होने की सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर किया, पुलिस ने आवश्यक बल प्रयोग कर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने पुलिस टीम को 2500 रुपये का पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की है।

प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों के आपराधिक रिकार्ड निकाले जा रहे हैं, रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी तथा गैंगेस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed