{"_id":"592c2c314f1c1bb349bdaf37","slug":"five-bike-recovered-from-possession-of-two-autolipers","type":"story","status":"publish","title_hn":" दो आटोलिफ्टरों के कब्जे से पांच बाइक बरामद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो आटोलिफ्टरों के कब्जे से पांच बाइक बरामद
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Mon, 29 May 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
bike
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नेपाल बेचने ले जाने की फिराक में थे आरोपी
थाना सिंगाही पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांव दलराजपुर के पास से दो आटोलिफ्टरों को दबोच लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर तीन अन्य बाइक बरामद की हैं। पकड़े गए दोनों आरोपियों का पुलिस ने चालान कर दिया।
एसओ रामकुमार यादव ने बताया कि सोमवार की सुबह मुखबिर ने सूचना दी कि दो युवक चोरी की अलग-अलग बाइकों से सिंगाही की ओर आ रहे हैं। इस पर पुलिस ने गांव दलराजपुर के पास स्थित डॉक्टर फार्म के पास ग्राम दलराजपुर निवासी बब्बू उर्फ बलवीर सिंह और हरवंश सिंह को दबोच लिया। पुलिस ने जब बाइक के कागज मांगे तो दोनों आरोपी नहीं दिखा सके। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को थाना लाकर जब पूछताछ की गई तो आरोपियों ने बताया कि दोनों बाइक चोरी की है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर एक जगह एकत्र की गईं तीन अन्य बाइकों को भी बरामद कर लिया। आरोपी बाइकों को नेपाल ले जाकर बेचने की फिराक में थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है।