{"_id":"7658e61481174e32e082c9c61d02bad5","slug":"firing-hindi-news-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में फायरिंग, तीन हिरासत में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो पक्षों में फायरिंग, तीन हिरासत में
निघासन-ढखेरवा
Updated Thu, 01 Oct 2015 05:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढखेरवा पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव लखनियापुर में गुरुवार सुबह दो पक्ष आमने सामने भिड़ गए और जमकर फायरिंग हुई। इसमें किसी पक्ष का कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ है। दिनदहाड़े हुई फायरिंग से गांव में दहशत का माहौल है। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों से तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
गावं लखनियापुर निवासी इरफान और शाहरुख खान के बीच काफी दिनों से पुरानी रंजिश चल रही थी। गुरुवार सुबह किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने के बाद मामला मारपीट पर उतर आया। देखते ही देखते दोनों पक्षों से अंधाधुंघ फायरिंग शुरू हो गई। किसी तरह से गांव के कुछ लोगों ने मामला शांत कराया। फायरिंग में कोई ग्रामीण घायल नहीं हुआ है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी इरफान, शाहरुख खान सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया है। अचार संहिता के चलते असलहे लाइसेंसी हैं या अवैध इस बात का पता लगाने में चौकी पुलिस नाकाम रही है। ढखेरवा चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि शीघ्र ही मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों का चालान भेजा जाएगा। जिन असलहों से फायरिंग हुई है उसका पता लगाया जा रहा है।