फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Fireworks Store fire in rout

पटाखों की दुकान में आग लगने से भगदड़

Tue, 10 Nov 2015 07:08 PM IST
मैगलगंज।
मैगलगंज। Updated Tue, 10 Nov 2015 07:08 PM IST
विज्ञापन
Fireworks Store fire in rout
औरंगाबाद में बाजार के बीचोबीच लगी पटाखों की दुकान में अचानक आग लग गई, जिससे देखते ही देखते दुकान में रखे पटाखे जलने लगे। पटाखों की आवाज से पूरे बाजार में भगदड़ मच गई। पटाखों की आवाज थमी तो वहां इकट्ठा हुए लोगों ने निर्धारित स्थल पर दुकान न लगाने का आरोप लगाकर हंगामा काटना शुरू कर दिया। इस बीच सूचना मिलने पर तहसीलदार, एसओ समेत तमाम अमला मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों को शांत कराया। पुलिस ने दुकानदार समेत दो लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

स्थानीय प्रशासन ने औरंगाबाद कस्बे के मेला मैदान पर पटाखों की दुकानें लगाने के लिए अनुमति दी थी लेकिन नसीम ने अपनी दुकान मेला मैदान पर न लगाकर बाजार में जिला सहकारी बैंक के सामने लगा दी। मंगलवार को दुकान में आग लग गई। जिससे दुकान में रखे पटाखे जलने लगे और वहां लोगों में भगदड़ मच गई। गनीमत रही कि इससे कोई हादसा नहीं हुआ। पटाखों की आवाज शांत हुई तो वहां इकट्ठा हुए लोगों ने हंगामा काटना शुरू कर दिया। लोगों का कहना था कि जब प्रशासन ने दुकान को मेला मैदान पर लगाने की इजाजत दी थी तो जिला सहकारी बैंक के पास क्यों लगाई गई। औरंगाबाद में पटाखे की दुकान में आग लगने और लोगों के हंगामा करने की सूचना मिलने पर तहसीलदार सुनील झा, एसओ जावेद अख्तर मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। तहसीलदार ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। एसओ ने बताया कि अस्थाई लाइसेंस लेने वाले नसीम और मदन गोपाल गुप्ता पर सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed