फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Fire woman Gave life , husband blight

आग लगाकर महिला ने देदी जान, पति झुलसा

Sat, 22 Aug 2015 10:06 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sat, 22 Aug 2015 10:06 PM IST
विज्ञापन
हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव कांजरकोरी में शुक्रवार की रात को एक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते केरोसिन उड़ेलकर खुद को आग लगा ली। उसकी चीख-पुकार सुनकर घरवाले सकते में आ गए। पति ने आग को बुझाने का प्रयास किया, जिसमें वह भी झुलस गया। दंपति को रात में ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

गांव कांजरकोरी निवासी कैलाश की पत्नी 30 वर्षीय श्यामा ने खुदकुशी के इरादे से शुक्रवार की रात को केरोसिन डालकर आग लगा ली। आग की लपटों में घिरने पर महिला ने चीखना शुरू कर दिया, जिससे सो रहे परिवार के लोग एकदम सकते में आ गए। इस बीच पति कैलाश ने आनन-फानन में आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया, जिससे वह भी झुलस गया। परिवार वालों ने रात में ही दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान श्यामा की मौत हो गई। डॉक्टर की सूचना पर पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है। जबकि कैलाश का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। आग लगाने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed