फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   fire in home

झोपड़ी में आग से बच्ची की मौत, पिता झुलसा

Fri, 26 Dec 2014 05:59 PM IST
संपूर्णानगर
संपूर्णानगर Updated Fri, 26 Dec 2014 05:59 PM IST
विज्ञापन
fire in home
बिहारी कॉलोनी में खाना बनाते समय लगी आग से श्रमिक का पूरा घर जलकर राख हो गया और घर में सो रही पांच वर्षीय बच्ची की झुलसने से मौत हो गई। बच्ची को बचाने के प्रयास में उसका भी पिता गंभीर रूप से झुलस  गया।
विज्ञापन

बिहारी कॉलोनी के सतीश कुमार की पत्नी रेखा सुबह गन्ने की सूखी पत्तियों से खाना पका रही थी। इसी बीच आग की तेज लपट ने झोपड़ी में आग पकड़ ली और वह धू-धू कर जलने लगी। इस बीच रेखा ने शोर मचाकर सामान निकालना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर झोपड़ी में सो रहे सतीश की आंख खुल गई तो वह आग में घिरी अपनी पांच वर्षीय पुत्री नेहा को निकालने लगा जिससे वह भी झुलस गया। इसी बीच शोर सुनकर दौडे़ ग्रामीणों ने उसके घर का सामान निकालने का प्रयास किया और गंभीर रूप से जली बच्ची नेहा एवं उसके पिता को चिकित्सा के लिए अस्पताल पहुंचाया। इसी बीच पड़ोसी राजकुमार की झोपड़ी का भी कुछ भाग जल गया। झुलसी नेहा को प्राथमिक उपचार के बाद पीएचसी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलिया रेफ र कर दिया गया। परिजन उसे पलिया लेकर जा रहे थे कि रास्ते में नेहा ने दम तोड़ दिया। आग से सतीश के घर के रजाई गद्दे, चारपाई सहित खाने-पीने का सारा सामान भी जल गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed