फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   fir

आरोपी युवक और उसकी मां के खिलाफ मामला दर्ज

Sat, 18 Jul 2015 10:56 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sat, 18 Jul 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
शहर के एक मोहल्ले में शुक्रवार को एक युवती के आत्मदाह करने के मामले में पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक और उसकी मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया हैै। पुलिस ने आरोपी युवक उमेश को गिरफ्तार कर लिया है। मुकदमे में पुलिस ने सिर्फ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की धारा लगाई हैै, जबकि शारीरिक शोषण के आरोप को दरकिनार कर दिया है। इससे पीड़ित परिवार वालों में रोष है।
विज्ञापन

शुक्रवार को एक मोहल्ला निवासी 20 वर्षीय युवती ने प्रेमी के शादी से इंकार किए जाने के बाद केरोसिन डालकर आग लगा ली थी, उसकी उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई थी। पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी युवक शादी का झांसा देकर करीब दो साल से युवती का शारीरिक शोषण कर रहा था। घटना से एक दिन पहले गुरुवार की रात को भी युवती आरोपी युवक के घर गई थी, जहां युवक की मां ने शादी से इंकार कर दिया था। इसके बाद युवक भी शादी करने से मुकर गया। प्रेमी के दगा देने से आहत युवती ने खुदकुशी कर ली थी। इस मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक उमेश त्रिवेदी और उसकी मां के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर चालान भेजा है। मृतका के पिता के मुताबिक पुलिस ने केस को हल्का करने का प्रयास करते हुए धाराएं कम लगाई हैं, उनका आरोप है कि शारीरिक शोषण की धाराएं नहीं लगाई गईं है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली सदर दुर्गेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मृतका के पिता ने जो तहरीर दी है, उसमें शारीरिक शोषण का जिक्र नहीं है। लिहाजा तहरीर के मुताबिक आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज किया गया है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed