फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   File a lawsuit against four including partner pump

पंप साझेदार सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Tue, 29 Mar 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो बिजुआ।
ब्यूरो बिजुआ। Updated Tue, 29 Mar 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
File a lawsuit against four including partner pump
Fight - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
भीरा कस्बे में पेट्रोल पंप पर हुए झगड़े का मामला
भीरा कस्बे में सतनाम पेट्रोल पंप पर सोमवार रात को हुए झगड़े में पंप के साझेदार और पूर्व ग्राम प्रधान के अलावा उनके तीन साथियों पर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपी पूर्व प्रधान के मुताबिक मामला परिवारिक विवाद का है, चुनावी रंजिश के चलते मामले को बढ़ाचढ़ाकर दिखाया गया है। 
भीरा के मुख्य चौराहे पर स्थित सतनाम पेट्रोल पंप में दीदार सिंह उनके भाई ईश्वर सिंह एवं भतीजे अमरजीत सिंह के बीच साझे में पेट्रोल पंप संचालित है। पेट्रोल पंप के साझेदार ईश्वर सिंह के बेटे गुरजीत सिंह एवं दीदार सिंह के बेटे जसवंत सिंह काले की पत्नी के बीच पंचायत चुनाव हुआ था। चुनाव में जसवंत सिंह की पत्नी सतेंद्र दीप कौर चुनाव जीती थीं। चुनाव के बाद से दोनो पक्षों में खटास ज्यादा बढ़ गई थी। आरोप है कि सोमवार की रात जसवंत सिंह काले, अपने साथी विजय शुक्ला, संजीत मिश्रा एवं एक अन्य के साथ पेट्रोल डलवाने आए थे। यहां पर उन्होंने पैसे देने को लेकर विवाद हो गया। पंप के मौजूदा संचालक एवं ईश्वर सिंह के दूसरे बेटे सनी के मुताबिक आरोपियों ने उनके पंप पर तोड़फोड़ की एवं पैसे भी लूट ले गए। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


झगड़ने वाले दोनो पक्षों के बीच पंचायत चुनाव हुआ था, वहीं दोनो पक्ष पारिवारिक भी हैं, मामले की जानकारी पर पुलिस गई थी। चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-ब्रजराज यादव, भीरा थानाध्यक्ष।

पंचायत चुनाव के बाद से यह लोग अनाप शनाप बोल रहे थे, कल मैं भीरा गया था, वहां पर थोड़ी सी बातचीत जरूर हुई थी। मुझे बाद में पता चला कि पेट्रोप पंप के शीशे तोड़कर मामला दिखाया गया है। वह खुद ही पंप के साझेदार हैं लूट करने क्यों जाएंगे?
-जसवंत सिंह काले, पूर्व प्रधान पिपरिया भूड़ एवं पंप साझेदार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed