{"_id":"a60e7e94b502b9c9df600fcf667310b8","slug":"fight-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीट से नहीं उठा तो बुजुर्ग का पैर तोड़ डाला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीट से नहीं उठा तो बुजुर्ग का पैर तोड़ डाला
लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 18 Jul 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐशबाग-मैलानी रूट के बांकेगंज रेलवे स्टेशन पर सीट पर लेटा एक बुजुर्ग जब नहीं उठा तो युवक ने डंडे से प्रहार कर उसका पैर तोड़ डाला। बुजुर्ग को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसओ जीआरपी चेतराम वर्मा ने बताया कि शुक्रवार की रात कुकरा निवासी कयूम रेलवे स्टेशन पर एक सीट पर लेटा था, इसी बीच बांकेगंज निवासी वीरेंद्र वहां पहुंचा और कयूम से सीट से हटने को कहा। कयूम ने जब वीरेंद्र की बात नहीं सुनी तो उसने डंडे से कयूम के पैरों पर प्रहार कर दिया। इससे कयूम का एक पैर टूट गया। जीआरपी ने कयूम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं कयूम के पुत्र मोहीद की तहरीर पर वीरेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन