{"_id":"578911e84f1c1b1b08140453","slug":"fear-of-elephants-in-the-popular-mind","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों के जेहन में हाथियों का खौफ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लोगों के जेहन में हाथियों का खौफ
अमर उजाला ब्यूरो-पलियाकलां।
Updated Fri, 15 Jul 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
गैंडे को भगाने के लिए वन विभाग ने लिया हाथी का सहारा
- फोटो : ANI
दोबारा नहीं दिखा तो मिली थोड़ी राहत, नेपाल सीमा में चले जाने की संभावना
संपूर्णानगर क्षेत्र के बड़ा मझरा में एक व्यक्ति को मौत के घाट उतारने, बसही में एक व्यक्ति को जख्मी करने और प्रतापनगर में झाला तहस नहस करने वाला जंगली हाथी अब इन गांवों के लिए आतंक का पर्याय बन गया है। लोग उसके खौफ में जी रहे हैं। हालांकि घटनाओं के बाद उसकी लोकेशन इस इलाके में नहीं मिली है जिससे यहां के लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन फिर उनके दिलों में डर घर कर गया है। फिलहाल इस हाथी के नेपाल सीमा में चले जाने की संभावना जताई जा रही हैं।
बड़ा मझरा गांव में रिश्तेदारी में आए निघासन थाना क्षेत्र के मुन्ना पुरवा गांव निवासी चेतराम के पुत्र विश्राम को एक जंगली हाथी ने पटक कर मार डाला था। इस हाथी ने बसही गांव में एक व्यक्ति को जख्मी कर दिया और प्रतापनगर में एक झाला तहस नहस कर दिया था। बताया जा रहा है कि जो भी इसके सामने पड़ता है उसकी खैर नहीं होती। इन घटनाओं के बाद इन गांवों के साथ-साथ आसपास के कई गांवों में उसका खौफ फैल गया है और लोग रात में खेतों की ओर नहीं जा रहे हैं। हालांकि इन घटनाओं को अंजाम देने के बाद से वह इधर कहीं नहीं दिखाई दिया। इससे उसके नेपाल सीमा में चले जाने संभावना प्रबल हो गईं हैं।
--
मृतक का शव पहुंचते ही मचा कोहराम
मृतक विश्राम का शव उसके घर निघासन पहुंच गया है और उसके पहुंचते ही वहां कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
संपूर्णानगर प्रतिनिधि विधायक रोमी साहनी घटना के ही दिन बड़ा मझरा गांव पहुंचे और पीड़ितों को पांच हजार रुपये की सहायता दी तो वहीं सपा प्रत्याशी अनीता यादव भी पहुंची और मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान दोनो के तमाम समर्थक साथ रहे।
विज्ञापन
--
... अब तिकोनाफार्म में हाथियों का उत्पात, उजाड़ी फसलें
मझगईं। बुधवार रात कस्बे के उत्तर में किसानों के गन्ने के खेतों में उत्पात मचाने के बाद जंगली हाथियों का झुंड बृहस्पतिवार की रात 11 बजे तिकोनाफार्म के खेतिहर इलाके में जा घुसा और किसान हरजाप सिंह, अवतार सिंह, जसवीर सिंह, दलबीर सिंह, बलविंदर सिंह, सूपेंद्र सिंह, बलदीप सिंह आदि की करीब 14 एकड़ गन्ने की फसल को रौंद डाला।